21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs AUS: 99 रन पर कंगारुओं को ढेर साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, 56 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया को दिया फॉलोअन

South Africa vs Australia 2nd Test Update: दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 42.3 ओवर में ही 99 रन पर ढेर हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 326 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
2 min read
Google source verification
SA vs AUS

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो- Proteas Men X)

SA vs AUS 2nd Test Day 4 Update: गकेबराह में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 99 रन ही बना सकी। जिसकी वजह से उन्हें फॉलोअन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 56 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया फॉलोअन खेलने पर मजबूर हुई है। इससे पहले 1970 में डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया फॉलोअन खेली थी। हालांकि आखिरी बार वह 2019 में सिडनी टेस्ट में इंडिया के खिलाफ फॉलोअन खेलने पर मजबूर हुई थी, जबकि घर से बार साल 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ कंगारुओं की ये हालत हुई थी।

मार्को यानसन के 5 विकेट और कगिसो रबाडा-वियान मुल्डर के 2-2 विकेटों ने साउथ अफ्रीका का काम आसान कर दिया। इस तरह पहली पारी में 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पारी घोषित करने वाली प्रोटियाज टीम को 326 रन की बढ़त मिल गई है। चौथे दिन अभी भी कम से कम 40 ओवर का खेल बचा है और आखिरी दिन 90 ओवर का खेल हो जाए, तो साउथ अफ्रीका इस मुकाबले को आसानी से जीत सकती है।

टेम्बा बावुमा ने खेली थी 179 रन की पारी

साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में पहली पारी में 9 विकेट गंवाकर 425 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान टेम्बा बावुमा ने अकेले 179 रन की पारी खेली थी, जो उनके टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर था। 8वें नंबर पर आकर मार्को यानसन ने भी 85 रन बनाए, जबकि नौवें नंबर पर आकर साइमन हार्मर ने 82 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका का नौवां विकेट गिरने के बाद उसने पारी घोषित कर दी।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और निक मैडिनसन खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा ट्रैविस हेड सिर्फ 14, स्कॉट बोलैंड 2 और मार्नस लाबुशेन 14 रन बनाकर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्हें वियान मुल्डर ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 88 गेंदों का सामना करके 28 रन बनाए, जिसमें सिर्फ दो चौके शामिल थे। मैथ्यू रेनशॉ 12, एलेक्स कैरी शून्य, ब्यू वेबस्टर 13, कप्तान पैट कमिंस 7 और मिचेल स्टार्क एक रन बनाकर आउट हो गए।

साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन ने सिर्फ 11 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट चटकाए, तो वहीं कगिसो रबाडा ने 12 ओवर में दो विकेट लिए और वियान मुल्डर ने 9.3 ओवर में दो विकेट चटकाए। एक विकेट एनरिक नॉर्किया को मिला। हालांकि, नॉर्किया अब बचे हुए दूसरे टेस्ट के खेल के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे। सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम बुरी तरह हार गई थी। अब दूसरे मुकाबले के जीतकर प्रोटियाज टीम बराबरी हासिल करना चाहेगी।

साउथ अफ्रीका ने कब-कब ऑस्ट्रेलिया को दिया फॉलोऑन

स्थानसालनतीजा
जोहान्सबर्ग1902ड्रॉ
डरबन1967जीत
डरबन1970जीत
गकेबराह2026नतीजा आना बाकी