
श्रेयस अय्यर और मिचेल सैंटनर। (Photo- X/@BLACKCAPS)
New Zealand vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी। भले ही भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही हो, लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में उसके लिए यह दौरा आसान नहीं रहने वाला है।
भारतीय टी-20 इंटरनेशनल टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। ऐसे में न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखा जा सकता है। तीसरे नंबर पर ईशान किशन और चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को उतारा जा सकता है।
तिलक वर्मा पांचवें और नमनधीर छठे क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता है। भारतीय टीम क्राइस्टचर्च की पिच पर चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। इसके लिए भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के अलावा प्रिंस यादव पर भी भरोसा जताया जा सकता है।
न्यूजीलैंड के ओपनर फिन पर भारतीय गेंदबाजों की नजर रहेगी। वो अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। वहीं मध्य क्रम में ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। गेंदबाजी में कप्तान मिचेल सैंटनर, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन अहम भूमिका निभा सकते हैं।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
डेवन कॉन्वे, फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर / बल्लेबाज), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवोन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिलने /जैकब डफ़ी।
Updated on:
21 Oct 2026 12:14 pm
Published on:
21 Oct 2026 12:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
