न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित हेगले ओवल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। मैच की शुरुआत में नई गेंद से गेंदबाजों को मदद मिलती है। स्विंग, सीम मूवमेंट और अच्छे उछाल के चलते शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, धीरे-धीरे पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाती है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। इसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। वहीं, इस पिच पर स्पिनरों को आमतौर पर ज्यादा मदद नहीं मिलती।