11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDW vs ZIMW: फाइनल टी20 से दुनिया की बेस्ट स्पिनर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर, कप्तान ने बताई वजह

India Women vs Zimbabwe Women: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और उसकी नजरें क्लीन स्वीप पर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 20 Oct 2026, 7:29 PM IST

INDW vs ZIMW

भारत बनाम जिम्बाब्वे (फोटो- BCCI)

INDW vs ZIMW 3rd T20I मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया और दुनिया की नंबर वन गेंदबाज श्री चरणी को बाहर कर दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्री चरणी के स्थान पर प्रेमा रावत को भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

पिछले दोनों मुकाबलों में किया है चेज

भारत ने सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 विकेट से दमदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब मेजबान टीम का लक्ष्य तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' करना है।

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हम आज पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम मिडिल ऑर्डर को खेलने का ज्यादा समय देना चाहते हैं। टी20 क्रिकेट में हमें सकारात्मक होकर खेलना होगा। मैंने कोई खास स्कोर नहीं सोचा है, लेकिन हम 180 से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेंगे। हम खिलाड़ियों को ज्यादा समय देना चाहते हैं। श्री चरणी आराम कर रही हैं और उनकी जगह प्रेमा रावत को शामिल किया गया है। जब आपके पास शेफाली, ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौर जैसी खिलाड़ी हों, तो निश्चित रूप से ज्यादा छक्के देखने को मिलेंगे।"

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि हालात में बहुत ज्यादा बदलाव आएगा और हम पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हम स्ट्राइक रोटेट करने और सकारात्मक होकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और हर मैच से कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहना होता है। हम सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।"

भारत की प्लेइंग इलेवन

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निक्की प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रेमा रावत।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), कुदजई चिगोरा, लोरिन फिरी, तेंडाई मकुशा और नोमवेलो सिबांडा।