20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव

IND vs NZ T20 2026: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। जानिए सभी मुकाबलों का शेड्यूल, भारतीय समयानुसार मैचों की टाइमिंग और लाइव प्रसारण से जुड़ी पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- IANS)

India vs New Zealand T20 Series 2026: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए रवाना हो चुकी है। सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पांचवीं टी20 सीरीज खेलने जा रही है। सबसे पहले टीम इंडिया 2009 में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए गई थी, जहां दोनों मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद टीम इंडिया 10 साल बाद 2019 में तीन मैचों की सीरीज के लिए गई और फिर 2020 में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए गई। इसके बाद 2022 में भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड गई और अब पांच मैचों की टी20 सीरीज यहां खेली जाएगी।

भारत में कब देखें लाइव मैच

न्यूजीलैंड के समय के अनुसार ये मुकाबले रात 8:00 बजे शुरू होंगे, लेकिन भारत में ये मैच दोपहर 12:30 बजे से देखे जा सकेंगे। सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला ऑकलैंड में और पांचवां हैमिल्टन में खेला जाएगा। इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को पांच वनडे मैच भी खेलने हैं, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे। इसके अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी, जो सुबह 3:30 बजे से शुरू होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026 का शेड्यूल

मैचतारीखमैदानभारतीय समय
पहला टी2022 अक्टूबर 2026, गुरुवारहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
दूसरा टी2024 अक्टूबर 2026, शनिवारहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
तीसरा टी2027 अक्टूबर 2026, मंगलवारस्काई स्टेडियम, वेलिंगटनदोपहर 12:30 बजे
चौथा टी2030 अक्टूबर 2026, शुक्रवारईडन पार्क, ऑकलैंडदोपहर 12:30 बजे
पांचवां टी201 नवंबर 2026, रविवारसेडन पार्क, हैमिल्टनदोपहर 12:30 बजे

न्यूजीलैंड में भारत के टी20 इंटरनेशनल मैचों के नतीजे

तारीखमैदाननतीजा
22 नवंबर 2022नेपियरमैच टाई
20 नवंबर 2022माउंट माउंगानुईभारत 65 रन से जीता
2 फरवरी 2020माउंट माउंगानुईभारत 7 रन से जीता
31 जनवरी 2020वेलिंगटनमैच टाई
29 जनवरी 2020हैमिल्टनमैच टाई
26 जनवरी 2020ऑकलैंडभारत 7 विकेट से जीता
24 जनवरी 2020ऑकलैंडभारत 6 विकेट से जीता
10 फरवरी 2019हैमिल्टनन्यूजीलैंड 4 रन से जीता
8 फरवरी 2019ऑकलैंडभारत 7 विकेट से जीता
6 फरवरी 2019वेलिंगटनन्यूजीलैंड 80 रन से जीता
27 फरवरी 2009वेलिंगटनन्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
25 फरवरी 2009क्राइस्टचर्चन्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता