20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: ईशान किशन के बाद अब अभिषेक शर्मा की बारी, T20I में इस साल ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय

NZ vs IND T20I सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। 44 रन बनाते ही वह 2026 में 1000 T20I रन पूरे करने वाले भारतीय बन सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Abhishek Sharma Latest Update.

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Photo - IANS)

New Zealand vs India: भारतीय क्रिकेट टीम पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने के लिए न्यूज़ीलैंड दौरे पर पहुंच चुकी है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज़ की शुरुआत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इन सबके बीच भारतीय प्रशंसकों की निगाहें अभिषेक शर्मा पर होंगी, जो एक बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्हें सिर्फ़ 44 रनों की जरूरत है।

इस साल 1000 रनों के आंकड़े को छूने वाले बन जाएंगे दूसरे भारतीय

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का बल्ला साल 2026 में जमकर बोल रहा है। अगर वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 44 रन बना लेते हैं, तो वह इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

ईशान किशन ने इस साल भारतीय टीम के लिए 34 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 201.68 के स्ट्राइक रेट और 28.96 की औसत से कुल 956 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और आठ अर्धशतक दर्ज हैं।

अभिषेक शर्मा से पहले ईशान किशन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। ईशान ने इस साल 34 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 172.06 के स्ट्राइक रेट से कुल 1,158 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।

2026 में टी-20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर

खिलाड़ीमैचरनसर्वोच्च स्कोरशतकअर्धशतक
ईशान किशन (भारत)34115810317
अभिषेक शर्मा (भारत)3495610818
करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)2489516424
संजू सैमसन (भारत)2570397*07
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)16697100*26
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)19690114*23
हमजा खान (रवांडा)21682164*15
अंशुमान रथ (हांगकांग)20668140*14
तिलक वर्मा (भारत)3065860*04
शिमरॉन हेटमायर (वेस्टइंडीज)216478503

T20I में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले क्रिकेटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले क्रिकेटरों में भारत के सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन शामिल हैं। अब इस क्लब में शामिल होने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा हैं। ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो केवल सात क्रिकेटर ही इस प्रारूप में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रनों का आंकड़ा छू सके हैं।

T20I में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नामदेशवर्षमैचरनसर्वोच्च स्कोरशतकअर्धशतक
करणबीर सिंहऑस्ट्रिया2025321488115213
मोहम्मद रिजवानपाकिस्तान2021291326104*112
फियाज़ अहमदबहरीन2025401251105*17
सूर्यकुमार यादवभारत202231116411729
ईशान किशनभारत202634115810317
पी. कुरुपबहरीन202539103773*06
बिलाल ज़लमईऑस्ट्रिया202536100879*09
मोहम्मद रिजवानपाकिस्तान20222599688*010
अभिषेक शर्माभारत20263495610818