20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs AUS 2nd Test: 40 रन पर 4 झटकों के बाद टेम्बा बावुमा का कमाल! 44 साल बाद किया ये कारनामा

Temba Bavuma Hundred vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने शतक जड़ दिया। यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक है।
2 min read
Google source verification
temba bavuma

टेम्बा बावुमा (फोटो- Just Cricket X)

SA vs AUS 2nd Test Day 3, Temba Bavuma 100: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने दूसरे टेस्ट में शतक जड़ इतिहास रच दिया। इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले वह पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान भी बन गए हैं। 1982 से इस वेन्यू पर टेस्ट खेले जा रहे हैं लेकिन बावुमा शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के पहले कप्तान बने हैं। बावुमा के शतक से 44 साल का सूखा खत्म हो गया है। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनका पहला शतक है। बावुमा ने यह पारी तब खेली, तब साउथ अफ्रीका को सबसे ज्यादा जरूरत थी।

बतौर कप्तान जड़ा चौथा शतक

टेम्बा बावुमा का यह 5वां टेस्ट शतक है और बतौर कप्तान उन्होंने चौथी बार यह कारनामा किया है। अपने शतक के दौरान उन्हों 11 चौके और एक छक्का लगाया था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर झन्नाटेदार चौका लगाकर उन्होंने शतक पूरा किया। 36 साल के इस बल्लेबाज ने अब तक 68 टेस्ट मैच खेले हैं और चार हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। बावुमा ने 26 अर्धशतकीय पारी खेली है।

गकेबरा में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान पैट कमिंस के फैसले को स्कॉट बोलैंड ने सही साबित किया और 25 रन के भीतर साउथ अफ्रीका के 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। एडेन मार्करम को 11 रन के स्कोर पर बोल्ड किया तो डेविड बेडिगम पहली ही गेंद पर चलते बने। इसके बाद मार्कस एकरमैन भी कुछ खास नहीं कर सके और बोलैंड का शिकार हो गए।

मार्को यानसन ने खेली शानदार पारी

इसके बाद कप्तान बावुमा ने मोर्चा संभाला और उन्होंने रायन रिकल्टन के साथ मिलकर 52 रन की साझेदारी की। रिकल्टन 31 रन बनाकर बोलैंड का ही शिकार हो गए। इसके बाद वियान मुल्डर भी सस्ते में लौट गए। 110 रन पर साउथ अफ्रीका के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। यहां से मार्को यानसन के साथ मिलकर बावुमा ने शानदार साझेदारी की और टीम को पहले 150 और फिर 200 के पार पहुंचाया। यानसन ने 85 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यानसन के आउट होने के बाद वाबुमा ने सिमोन हार्मर के साथ मिलकर अपना शतक पूरा किया।