
भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा। (Photo - IANS)
Men's T20I Rankings: आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा मेंस टी20I बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा को नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की टॉप-10 में वापसी हुई है। वहीं, भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।
तिलक वर्मा आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के शाई होप दो पायदान के सुधार के साथ नौवें नंबर पर काबिज हो गए हैं। भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन पहले पायदान पर बने हुए हैं। उनके अलावा भारत के अभिषेक शर्मा दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जोस बटलर क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस सातवें और इंग्लैंड के फिल साल्ट आठवें नंबर पर काबिज हैं।
आईसीसी की मेंस टी20I बॉलिंग रैंकिंग में भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल को नुकसान उठाना पड़ा है। अक्षर एक स्थान फिसलकर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, इंग्लैंड के लियाम डॉसन एक स्थान के सुधार के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे, इंग्लैंड के आदिल राशिद तीसरे, पाकिस्तान के अबरार अहमद चौथे और ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस पांचवें नंबर पर हैं। बांग्लादेश के नसुम अहमद और मेहदी हसन क्रमशः छठे और सातवें नंबर पर काबिज हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छह स्थान फिसलकर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारत के वरुण चक्रवर्ती भी पांच पायदान नीचे खिसककर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
आईसीसी की मेंस टी20I ऑलराउंडर रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, वह टॉप-10 में बरकरार हैं। वह लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। उनके अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी मेंस टी20I ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल नहीं है।
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी एक पायदान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर दो पायदान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के सैम करन 11वें नंबर पर हैं, जबकि वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर तीन स्थान फिसलकर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।
Updated on:
21 Oct 2026 02:44 pm
Published on:
21 Oct 2026 02:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
