21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बावजूद बेंच पर बैठेगा ये खिलाड़ी! देखें टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग 11

Team India Probable Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने जा रही है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के साथ नमन धीर को भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
2 min read
Google source verification
IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- IANS)

India vs New Zealand T20 Series 2026: भारतीय टीम 4 दिन के ब्रेक के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही थी। आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में पूरा नहीं हो सका था। उससे पहले टीम इंडिया जापान गई थी, जहां से गोल्ड मेडल जीतकर लौटी थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम सिर्फ 2 फुल मेंबर टीमों से खेली है और सीरीज नहीं जीत पाई है।

फुल मेंबर टीम से नहीं मिली है जीत

इंग्लैंड में उसे 4-0 से हार का सामना करना पड़ा, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज बराबरी पर खत्म हुई। इसके अलावा आयरलैंड से 2-0 से हारी, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर 3-0 से जीत हासिल की। इसके अलावा अफगानिस्तान को भी 3-0 से मात दी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद लगातार 2 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया लय में लौट चुकी है, हालांकि न्यूजीलैंड की कंडीशन थोड़ी अलग है। यहां जीत के मायने भी अलग हो जाते हैं। यहां 200 रन बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों की बारिश देखने को मिली और सीरीज में सबसे ज्यादा रन रेट से स्कोर बने। लेकिन न्यूजीलैंड में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो गई है, लेकिन उनकी वजह से नमन धीर को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। वरुण चक्रवर्ती के साथ भुवनेश्वर कुमार भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को यहां भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर दो चीजों को जरूर ध्यान में रखेंगे कि उनके पास फिर से जसप्रीत बुमराह जैसे दुनिया का बेस्ट गेंदबाज और हार्दिक पंड्या जैसा ऑलराउंडर नहीं होगा। ये दोनों खिलाड़ी अकेले दम पर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से दोनों खिलाड़ी नदारज रहेंगे।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।