क्रिकेट

IND vs NZ: केएल राहुल के शतक के बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने ठोके अर्धशतक, चौथे दिन स्टंप तक भारत 486/4, मिली 118 रन की बढ़त

IND vs NZ 1st Test Day 3: भारत ने न्‍यूजीलैंड के पहली पारी में 368 रन के जवाब में वेलिंगटन टेस्‍ट में तीसरे दिन स्‍टंप अपनी पहली पारी में 486 रन बनाते हुए 118 रन की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे दिन भारत की ओर से केएल राहुल ने शतक और पडिक्‍कल-गिल-पंत ने अर्धशतक जड़े हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 11:27 AM IST
IND vs NZ 1st Test Day 3
भारतीय पारी के दौरान एक-दूसरे को शेक हैंड करते ऋषभ पंत और कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs NZ 1st Test Day 3 Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा पहला टेस्‍ट मैच अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मेजबान न्‍यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 486 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। इसके साथ ही टीम ने 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इस टेस्‍ट के तीसरे दिन केएल राहुल ने शतक लगाया है। वहीं, देवदत्‍त पडिक्‍कल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाए हैं। अंशुल कंबोज शून्‍य और पंत 55 रन पर नाबाद हैं।

देवदत्‍त पडिक्‍कल शतक से चूके

भारत ने तीसरे दिन 159/1 रन से आगे खेलते हुए स्‍टंप तक 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। इसके साथ भारतीय टीम ने 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है। केएल और देवदत्‍त के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रन की शानदार साझेदारी ने स्कोर 295 रन तक पहुंचाया। पडिक्‍कल शतक से चूक गए। वह 175 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए।

केएल राहुल सेना देशों बतौर ओपनर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने

इसी बीच केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्‍होंने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपने टेस्ट टेस्ट करियर का 13वां शतक बनाया। इसके साथ ही वह सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में बतौर ओपनर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। इस शतक के साथ ही उन्‍होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। केएल राहुल 290 गेंदों पर 9 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 136 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार बने।

शुभमन गिल भी शतक से चूके

386 के स्‍कोर पर केएल के रूप में तीसरा विकेट गिरने के बाद कप्‍तान शुभमन गिल का साथ देते ने ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हुई। गिल भी शतक से चूक गए, उन्‍होंने 146 गेंदों पर 9 चौके और दो छक्‍कों की मदद से 98 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक ऋषभ पंच 55 रन और बतौर नाइट वॉचमैन उतरे अंशुल कंबोज शून्‍य पर नाबाद हैं।

Updated on:
21 Nov 2026, 11:27 AM IST
Published on: