
IND vs NZ 1st Test Day 3 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। वहीं, भारत अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 400 के पार पहुंच गया है। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत मौजूद हैं। तीसरे दिन आखिरी सेशन में एक मजेदार वाक्या देखने को मिला है। जब पंत अपने चिर परिचित अंदाज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के मजे लेते नजर आए।
दरअसल, ये वाक्या भारतीय पारी के 108वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुआ। नाथन स्मिथ ने शुभमन गिल को गेंद फेंकी। यह स्मिथ की लेंथ पर एक निप-बैकर थी, गिल डिफेंड करने के लिए फ्रंट फुट पर गए। गेंद के पैड से टकराने से पहले ऐसा लगा कि अंदर का किनारा लगा है और डिफ्लेक्शन भी हुआ है। लेकिन, अपील के बाद अंपायर ने गिल को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। मजेदार बात ये कि गिल को पता ही नहीं था कि गेंद उनके बल्ले से लगी है या नहीं। इसके बाद गिल पंत के पास गए और उनसे बात करने के बाद रिव्यू लेने का फैसला लिया।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का मानना था कि बैट और पैड के बीच गैप था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इसे बिल्कुल अलग तरह से देखा। वे कह रहे थे कि यह आउट है, क्योंकि तीसरा अंपायर फैसला लेने में अपना समय ले रहा था। इसी बीच ऋषभ पंत ने अपने अंदाज में उनके मजे लेते हुए जवाब दिया कि चिंता मत करो अंपायर अंधा नहीं है। पंत की न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से ये बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गिल ने सिर्फ टाइमर पर सिर्फ 3 सेकंड बाकी रहते रिव्यू लिया था। रिव्यू देखने पर पता चला कि बॉल लेफ्ट हैंड साइड में बैट पर है और स्पाइक है। थर्ड अंपायर ने फ्रेम बाई फ्रेम देखकर कहा मुझे स्पाइक मिला है। रिचर्ड बैट इन्वॉल्व्ड था, इसलिए आपको अपना फैसला बदलना होगा। इसके बाद अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए शुभमन गिल को नॉट आउट करार दिया।