क्रिकेट

IND vs NZ: भारत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

IND vs NZ 1st Test: भारत ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी 720/9 के स्‍कोर पर घोषित कर इतिहास रच दिया है। यह टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्‍कोर है। इसके साथी ही टीम इंडिया ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 8:35 AM IST
IND vs NZ 1st Test
शतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs NZ 1st Test Records: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के चौथे दिन भारत ने 720/9 अपनी पहली पारी घोषित करते हुए 352 रन की बढ़त हासिल की है। भारत का टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में ये तीसरा सबसे बड़ा स्‍कोर है। टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्‍कोर 759/7 है, जो उसने 2016 में इंग्‍लैंड के खिलाफ चेन्‍नई में बनाया था। इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में 726/9 का स्‍कोर बनाया था। वेलिंगटन टेस्‍ट में अपनी तीसरी सबसे बड़ी पारी के साथ भारत ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। आइये एक नजर इन रिकॉर्ड पर डालते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े पारी स्कोर

रैंकस्कोरविपक्षी टीममैदानसाल
1759/7 घोषितइंग्लैंडचेन्नई2016
2726/9 घोषितश्रीलंकाब्रेबोर्न, मुंबई2009
3720/9 घोषितन्यूजीलैंडवेलिंगटन2026
4707श्रीलंकाकोलंबो (SSC)2010
5705/7 घोषितऑस्ट्रेलियासिडनी2004

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा पारी टोटल

बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा पारी का टोटल भी है। इस मामले में भारत ने वेस्‍टइंडीज के रिकॉर्ड को तोड़ा है। जब विंडीज ने 1995 में इसी वेन्‍यू पर 660/5 के स्कोर पर अपनी पारी को घोषित किया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 700+ स्कोर बनाने वाली टीमें

रैंकटीम700+ स्कोर
1श्रीलंका7
2भारत5
3इंग्लैंड4
3ऑस्ट्रेलिया4
3वेस्टइंडीज4
6पाकिस्तान2
7न्यूजीलैंड1

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा 50+ साझेदारियां

साझेदारियांटीमपारीविपक्षी टीममैदानसाल
8भारतपहलीइंग्लैंडद ओवल2007
7ऑस्ट्रेलियादूसरीइंग्लैंडसिडनी2025/26
7भारतदूसरीन्यूजीलैंडवेलिंगटन2026

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज

रैंकगेंदबाजी प्रदर्शनगेंदबाजविपक्षी टीममैदानसाल
11/229स्टीफन बूकपाकिस्तानऑकलैंड1989
21/201जैकब डफीभारतवेलिंगटन2026
34/200डेनियल विटोरीभारतअहमदाबाद1999
40/181मैथ्यू हार्टवेस्टइंडीजवेलिंगटन1995
50/179मर्फी सुआवेस्टइंडीजवेलिंगटन1995

टेस्ट की एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

रैंकछक्केविपक्षी टीममैदानसाल
118इंग्लैंडराजकोट2024
215श्रीलंकाब्रेबोर्न, मुंबई2009
314दक्षिण अफ्रीकाविशाखापत्तनम2019
314न्यूजीलैंडवेलिंगटन2026
Updated on:
22 Nov 2026, 8:35 AM IST
Published on: