क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test Day 4: भारत ने 720/9 पर घोषित की पहली पारी, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मिली 352 रन की बढ़त

IND vs NZ 1st Test Day 4: वेलिंगटन में जारी पहले टेस्‍ट में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 के विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर घोषित की है। इसके साथ ही भारत ने 352 रन की बढ़त बना ली है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 7:58 AM IST
IND vs NZ 1st Test Day 4
भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs NZ 1st Test Day 4 Highlights: न्‍यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर घोषित कर दी है। इसके साथ ही भारत को पहली पारी के आधार पर 352 रन की बढ़त मिल गई है। भारतीय टीम की की ओर से केएल राहुल के बाद ऋषभ पंत ने भी शतकीय पारी खेली है। जबकि यशस्‍वी जायसवाल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल के बल्‍ले से अर्धशतक आए हैं।

भारत को पहली पारी के आधार पर 352 रन की बढ़त

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। रविवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में चौथे दिन भारत ने 720/9 का स्कोर बनाकर 352 रन की बढ़त के साथ अपनी पारी घोषित कर दी। चौथे दिन 486/4 से आगे खेलते हुए अंशुल कंबोज ने भी अहम योगदान दिया, उन्होंने 42 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। उनके आउट होने के बाद भारत का स्कोर 554/5 था।

ऋषभ पंत ने 153 गेंदों पर बनाए 128 रन

विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत ने 153 गेंदों पर शानदार 128 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और छह छक्के शामिल हैं। लंच से ठीक पहले आउट होने से पहले उन्होंने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल कीं। पंत ने 135 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ एक शानदार रिवर्स-स्वीप से वह 99 रन पर पहुंचे और फिर मिड-ऑफ के ऊपर से स्लॉग मारकर तीन अंकों का आंकड़ा पार किया। पंत को रचिन रवींद्र की गेंद पर डीप मिड-विकेट पर नाथन स्मिथ ने कैच किया, जिससे उनकी शानदार पारी का अंत हुआ और भारत का स्‍कोर 629/6 जा पहुंचा।

ध्रुव जुरेल के आउट होते ही शुभमन गिल ने घोषित की पारी

इसके बाद भारत का 7वां विकेट 683 के स्‍कोर पर वॉशिंगटन सुंदर के रूप में गिरा। सुंदर ने 24 रन बनाए। फिर भारत को 8वां झटका आकाशदीप (13) के रूप में 696 के स्‍कोर पर लगा। इस दौरान ध्रुव जुरेल ने एक छोर से तेज खेलना जारी रखा। उन्‍होंने 79 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्‍के की मदद से 78 रन बनाए। जब वह आउट हुए तो भारत का स्‍कोर 9 विकेट के नुकसान पर 720 पर पहुंच गया था। उनके आउट होते ही कप्‍तान शुभमन गिल बिना देर किए पारी घोषित करने का ऐलान कर दिया।

Updated on:
22 Nov 2026, 7:58 AM IST
Published on: