क्रिकेट

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंचा, भारत ने चौथे दिन कर लिए 2 काम तो जीत तय!

IND vs NZ 1st Test: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड पहला टेस्‍ट अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टीम इंडिया अब इस मैच में बेहद मजबूत नजर आ रही है, लेकिन उसे रविवार को चौथे 2 काम करने होंगे, ताकि जीत सुनिश्चित हो सके।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 2:52 PM IST
IND vs NZ 1st Test
न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शॉट खेलते ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र के तहत दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान टीम ने अपनी पारी में 368 रन बनाए। जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा चुकी है और 118 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है। अब यहां से टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। लेकिन, इस मुकाबले के चौथे दिन भारतीय टीम को 2 और काम करने होंगे, ताकि जीत सुनिश्चित की जा सके।

चौथे दिन टोटल में करीब 250 रन और जोड़ने होंगे

भारतीय टीम तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने के बाद 4 विकेट पर 486 रन बना चुकी है। ऋषभ पंत 55 रन पर नाबाद हैं, तो नाइट वॉचमैन के रूप में आए अंशुल कंबोज शून्‍य पर नाबाद हैं। इनके अलावा भारत के पास अभी 2 बल्‍लेबाज वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जरेल और हैं, जो बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को चौथे दिन कम से कम अपने स्‍कोर में कम से कम 250 रन और जोड़ने होंगे, ताकि न्‍यूजीलैंड के सामने करीब पौने चार सौ रनों का लक्ष्‍य रखा जा सके। इतने बड़े लक्ष्‍य के सामने न्‍यूजीलैंड की टीम मैच की आखिरी पारी में दबाव में आ सकती है।

ढाई सेशन के बाद घोषित करनी होगी पारी

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल को चौथे दिन आखिरी सेशन में करीब 15-20 ओवर पहले भारतीय पारी को घोषित करना होगा, ताकि आखिरी सेशन में न्‍यूजीलैंड के दो-तीन विकेट हासिल किए जा सके। इससे वेलिंगटन में पांचवें और आखिरी दिन मेजबान टीम पर दबाव बढ़ेगा और फिर भारत को दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी के लिए भी उतरना नहीं पड़ेगा। बता दें कि भारतीय टीम को यहां से आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की रेस में बने हर मैच जीतना जरूरी है।

भारत के 486/4 बनाने के बाद विन प्रीडिक्टर ने मारी पलटी

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट में क्रिकबज की जीत की संभावना के मीटर के मुताबिक, मेजबान टीम की अपनी पहली पारी में 368 रन बनाने के बाद 59 प्रतिशत थी। वहीं, भारत की जीत की संभावना महज 29 प्रतिशत और टेस्‍ट ड्रॉ होने की संभावना 12 प्रतिशत थी। अब तीसरे दिन स्‍टंप तक भारत के पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन के स्‍कोर के बाद विन प्रीडिक्टर ने पलटी मारी है। अब भारत की जीत की संभावना 73 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं, न्‍यूजीलैंड की की जीत की संभावना सिर्फ एक प्रतिशत रह गई है। जबकि मैच ड्रॉ होने की संभावना 26 प्रतिशत बताई जा रही है।

Updated on:
21 Nov 2026, 2:52 PM IST
Published on: