क्रिकेट

IND vs NZ: हेनरी निकोल्स ने 12वां टेस्ट शतक जड़ रचा इतिहास, ब्रेंडन मैकुलम के रिकॉर्ड की बराबरी की

Henry Nicholls Century: भारत के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में हेनरी निकोल्‍स ने शतक जड़ इतिहास रच दिया है। यह उनका 12वां टेस्‍ट शतक है। इसके साथ ही उन्‍होंने ब्रेंडन मैकुलम और जॉन राइट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 10:44 AM IST
Henry Nicholls Century
भारत के खिलाफ शतक पूरा करने के बाद बल्‍ला उठाते हेनरी निकोल्‍स। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ BLACKCAPS)

Henry Nicholls Century in IND vs NZ 1st Test: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी एक समय 70 के स्‍कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से हेनरी निकोल्‍स ने ग्‍लेन फिलिप्‍स के साथ न्‍यूजीलैंड की पारी को अच्‍छे से संभाला और अपना शतक भी पूरा किया। यह उनका 12वां टेस्‍ट शतक है। इसके साथ ही उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के लिए सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट शतक लगाने के जॉन राइट और ब्रेंडन मैकुलम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

शुरुआती झटकों के बाद संभली न्यूजीलैंड की पारी

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। पारी का आगाज करने उतरे कप्तान टॉम लैथम (0) और डेवन कोनवे (4) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे हेनरी निकोल्‍स ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन, 70 के स्‍कोर पर रचिन रवींद्र (15), डेरिल मिचेल (1) और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (5) के विकेट गिरने से कीवी टीम की मुश्किल में फंस गई।

हेनरी निकोल्‍स ने जड़ा अपना 12वां टेस्‍ट शतक

महज 70 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटने के बाद हेनरी का साथ देने सातवें नंबर पर ग्लेन फिलिप्स बल्‍लेबाजी के लिए उतरे और दोनों मिलकर पारी को अच्‍छे से संभाला। दोनों ने पहले दिन चाय तक टीम को और झटका नहीं लगने दिया। चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 49 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन था। इसके बाद आखिरी सेशन में भी फिलिप्स और निकोल्‍स ने शानदार बल्‍लेबाजी प्रदर्शन किया। इसी बीच निकोल्‍स ने भारत के खिलाफ अपना शतक पूरा कर टेस्‍ट क्रिकेट करियर में अपना 12वां शतक पूरा किया। अब वह जॉन राइट और ब्रेंडन मैकुलम के साथ न्‍यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक टेस्‍ट शतक लगाने वाले संयुक्‍त रूप से 5वें खिलाड़ी बन गए हैं।

टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीकरियरमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
1केन विलियमसन2010-20261101959,51525154.063338
2रॉस टेलर2007-20221121967,68329044.661935
3मार्टिन क्रो1982-1995771315,44429945.361718
4टॉम लैथम2014-202696*1726,450264*38.851731
5जॉन राइट1978-1993821485,33418537.821223
6ब्रेंडन मैकुलम2004-20161011766,45330238.641231
7हेनरी निकोल्स2016-202661*953,453200*40.621113
8नाथन एस्टल1996-2006811374,70222237.021124
9स्टीफन फ्लेमिंग1994-20081111897,172274*40.06946
10डेवोन कॉनवे2021-202637*682,76522741.89813
Updated on:
19 Nov 2026, 10:44 AM IST
Published on: