क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test: भारत ने हिला डाली रिकॉर्ड बुक, विदेशी धरती पर पहली बार टॉप 5 बल्लेबाजों ने बनाए 50 से ज्यादा रन

IND vs NZ 1st Test: भारतीय बल्‍लेबाजों ने वेलिंगटन टेस्‍ट में मेजबान टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड की सरजमीं एक बड़ा कारनामा किया है। यह पहली बार है जब भारत के टॉप पांच बल्लेबाजों में से हर एक ने टेस्ट पारी में विदेशी धरती पर 50 से ज्‍यादा रन बनाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 12:29 PM IST
IND vs NZ 1st Test, Shubman Gill and KL Rahul,
भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल और उपकप्‍तान केएल राहुल।

IND vs NZ 1st Test records: वेलिंगटन में जारी पहले टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 486 रन बनाए हैं और 118 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है। भारत की ओर से केएल राहुल ने जहां 136 रन की शानदार शतकीय पारी खेली है। वहीं, यशस्‍वी जायसवाल ने 85 रन, देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 80 रन, कप्‍तान शुभमन गिल ने 98 रन और ऋषभ पंत ने नाबाद 55 रन की पारी खेली है। भारतीय बल्‍लेबाजों ने इन दमदार पारियों के साथ न्‍यूजीलैंड की सरजमीं और विदेशी पर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है, जब भारत के टॉप-5 बल्‍लेबाजों ने विदेश में एक पारी में 50 रन से ज्‍यादा का स्‍कोर किया है।

भारत के टॉप पांच बल्लेबाजों 5वीं बार किया कमाल

भारत के टॉप-5 बल्‍लेबाजों ने न्‍यूजीलैंड में हर एक ने टेस्ट पारी में 50 से ज्‍यादा रन बनाए हैं। भले ही यह विदेशी धरती पर पहली बार है, लेकिन इससे पहले भारतीय बल्‍लेबाज अपनी धरती पर टेस्‍ट क्रिकेट में चार बार ये कमाल कर चुके हैं। भारत ने पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में 1998 में खेले गए टेस्‍ट में ऐसा किया था। इसके बाद दूसरी बार 1999 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मोहली में, तीसरी बार मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 2009 में और चौथी बार इंग्‍लैंड के खिलाफ 2024 में धर्मशाला में ये कारनामा किया था।

हम मुश्किल में फंस सकते थे- देवदत्त पडिक्कल

तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने के बाद जब शतक से चूकने वाले देवदत्‍त पडिक्‍कल से उनकी पारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कुछ रन बनाना हमेशा बहुत अच्छा होता है। मुझे लगता है कि यह जरूरी था कि मैंने और केएल ने दिन की शुरुआत अच्छी की। हमने उन्हें गेम में वापस नहीं आने दिया। हमने आज यह बहुत अच्छा किया। केएल के साथ साझेदारी को लेकर उन्‍होंने कहा कि पहला सेशन निकालना जरूरी था। अगर वे शुरुआत में कुछ विकेट ले लेते, तो हम थोड़ी मुश्किल में फंस सकते थे। मुझे लगता है कि बातचीत यही थी, बस उस पार्टनरशिप को बनाना और उसे जितना हो सके उतना गहरा ले जाना है।

'उम्‍मीद है हम जीत हासिल कर पाएंगे'

बेसिन रिजर्व के हालात आपको कैसे लगे? इस पर उन्‍होंने कहा कि यह एक शानदार ग्राउंड है। यह न्यूज़ीलैंड में मेरा पहला मौका है। मुझे यहां आकर बहुत मजा आया और यह क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है। उम्मीद है कि हम अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रख पाएंगे और जीत हासिल कर पाएंगे।