क्रिकेट

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: पहले मैच में जीत के बावजूद भारत की प्‍लेइंग 11 में होगा फेरबदल, जानें कौन होगा IN और कौन OUT?

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: भारत ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम में एक बदलाव की संभावना बन रही है। आइये आपको भी बताते हैं कि कौन वापसी करेगा और किसका पत्‍ता कटेगा?
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 12:49 PM IST
IND vs NZ 2nd ODI Playing 11
न्‍यूजीलैंड के विकेट का जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11 Prediction: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में जीतकर मेहमान टीम ने 1-0 से बढ़त बना रखी है। अब दोनों के बीच दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। जहां न्‍यूजीलैंड की टीम में बदलाव तय माने जा रहे हैं। वहीं, जीत के बावजूद भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर प्‍लेइंग इलेवन में फेरबदल के साथ उतर सकते हैं। दूसरे वनडे में किसको बाहर किया जाएगा और प्‍लेइंग इलेवन में किसकी एंट्री हो सकती है? आइये आपको भी बताते हैं।

बल्‍लेबाजी क्रम में नहीं होगा कोई बदलाव!

भारतीय टीम मैनेजमेंट वेलिंगटन वनडे में अपने बल्‍लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगा। ऐसे में रोहित शर्मा और कप्‍तान शुभमन गिल एक बार फिर पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। वहीं, तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर का उतरना तय है। इसके बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल या केएल राहुल उतर सकते हैं, जबकि सातवें नंबर पर ऑलराउंडर नमन धीर का उतरना तय है।

तेज गेंदबाजी अटैक में होगा एक बदलाव!

भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भले ही पहले वनडे में जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए न्‍यूजीलैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन, दूसरे वनडे में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है और वह होंगे मोहम्‍मद सिराज, जो शुक्रवार को ही भारतीय टीम से जुड़े हैं। अब सवाल ये है कि उनकी जगह प्‍लेइंग इलेवन से किसको बाहर किया जाएगा, तो वह होंगे आकिब नबी जिन्‍होंने पहले वनडे में अपने 6 ओवर के स्‍पेल में 33 रन दिए थे और कोई विकेट भी नहीं लिया था। सीनियर गेंदबाज की वापसी पर उनका पत्‍ता कटना तय माना जा रहा है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्‍मद सिराज, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़।

न्‍यूजीलैंड की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैट हेनरी।

Updated on:
6 Nov 2026, 12:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT से पहले टीम इंडिया कर सकती है बांग्लादेश दौरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले निक केली की हुई एंट्री