क्रिकेट

IND vs NZ: डेब्यूटेंट गुरनूर बराड़ ने दिलाई पहली सफलता, हरी पिच पर संघर्ष कर रहे भारतीय पेसर, लैथम के अर्धशतक से न्यूजीलैंड 100 के पार

IND vs NZ 2nd Test: क्राइस्‍टचर्च में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी कर रही मेजबान न्‍यूजीलैंड की टीम पहले दिन दूसरे सेशन में कप्‍तान टॉम लैथम के अर्धशतक के दम पर एक विकेट खोकर 100 के पार पहुंच चुकी है। वहीं, हेगले ओवल की हरी घास वाली पिच पर भारतीय तेज गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 7:50 AM IST
IND vs NZ 2nd Test
भारत को पहली सफलता दिलाने का जश्‍न मनाते डेब्‍यूटेंट गुरनूर बराड़। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs NZ 2nd Test Day 1: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट शुक्रवार से क्राइस्‍टचर्च में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम पहले दिन दूसरे सेशन में एक विकेट के नुकसान पर 100 के पार पहुंच गई है। मेजबान टीम की ओर से कप्‍तान टॉम लैथम अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, भारत को एकमात्र सफलता डेब्‍यूटेंट गुरनूर बराड़ ने दिलाई है। हेगले ओवल की हरी घास वाली पिच पर भारतीय तेज गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

लंच तक न्‍यूजीलैंड 77/1

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद भारत से उम्मीद थी कि वह हालात का फायदा उठाएगा, क्योंकि ताजी पिच से सीमर्स को काफी मदद मिल रही थी। हालांकि, कुछ शुरुआती मूवमेंट और स्विंग के बावजूद भारतीय पेसर्स पहले सेशन में न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी पर लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम लंच ब्रेक तक 42 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें डेवोन कॉनवे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 79 गेंदों पर 31 रन बनाए, इससे पहले कि बराड़ ने सेशन की आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। हरी-भरी और ताजी हेगले ओवल पिच पर भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर शुरुआती बढ़त बनाने में जूझता दिखा। वहीं, पहले दिन लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 77/1 हो गया।

न्‍यूजीलैंड लंच के बाद दूसरे हाफ तक 110/4

लंच के बाद पहले हाफ तक भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते थे। इसके बाद दूसरे हाफ में आकाश दीप ने लैथम को पवेलियन भेजकर दूसरी सफलता दिलाई। लैथम 128 गेंदों पर 59 रन बनाए। इसके बाद कीवी टीम को तीसरा झटका अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्‍स को 16 के निजी स्‍कोर आउट कर तीसरा झटका दिया। फिर आकाश दीप ने रचिन रविंद्र को बगैर खाता खोले 110 के स्‍कोर पर चौथा झटका दिया।

गुरनूर बराड़ को जसप्रीत बुमराह से मिली टेस्‍ट कैप

गुरनूर बराड़ को उनकी टेस्ट कैप जसप्रीत बुमराह से मिली। वह सबसे लंबे फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 321वें खिलाड़ी बन गए। युवा पेसर ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ली, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया।

Updated on:
27 Nov 2026, 7:50 AM IST
Published on: