
India vs New Zealand, Hamilton ODI Update: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, टॉस होते ही हैमिल्टन में बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दे दी, जिसकी वजह से मैच शुरू नहीं हो सका। टॉस के बाद मैदान और पिच को तुरंत कवर कर दिया गया। टॉस के बाद जितनी देर बारिश होगी, हर 4 मिनट में एक ओवर कम हो जाएगा। फिलहाल 40-40 ओवर का मुकाबला निर्धारित किया गया है, जो सुबह 9:30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो पाया।
टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि दूसरी ओर मिचेल सेंटनर ने ब्लेयर टिकनर को बाहर कर मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया है। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है।
विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
बारिश की वजह से टॉस 2 घंटे की देरी से हुआ। इसका असर मैच की निर्धारित ओवरों पर पड़ा है। मैच अब 50 की जगह 40 ओवर का खेला जाएगा। एक गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर की गेंदबाजी कर सकता है। वनडे सीरीज बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित रही है। दूसरे वनडे में भी बारिश की दखल की वजह से डीएलएस नियम के तहत भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया था।
पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना चुकी है। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। इस मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल सहित कई बार स्टार टेस्ट सीरीज की तैयारी में व्यस्त हो जाएंगे। आखिरी दो वनडे मैच भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलना है।