
IND vs NZ 3rd T20 Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों मुकाबले क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए थे, जहां भारतीय टीम ने दोनों मैचों को चार-चार विकेट से जीता। सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा और यह मैच भी भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। न्यूजीलैंड में यह मैच रात 8:00 बजे से शुरू होगा। मतलब यहां पर भी जब मैच शुरू होगा, तो 9-10 डिग्री सेल्सियस तापमान हो जाएगा, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना और भी मुश्किल होगा।
क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 225 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने दो गेंद पहले ही 230 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। यह टी20 इतिहास में भारत की सबसे बड़ी रन चेज जीत थी। इस रिकॉर्ड जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज की शुरुआत की।
दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने फिर से पहले बल्लेबाजी की और 180 रन बनाए। भारतीय टीम ने एक गेंद पहले 181 रन बनाकर दूसरा मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। इन दोनों मुकाबलों में ग्लेन फिलिप्श ने न्यूजीलैंड के लिए रन बनाए लेकिन टॉप ऑर्डर रनों के लिए जूझता रहा। अब वेलिंगटन में भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं न्यूजीलैंड सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण होगा।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र।
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे और काइल जैमिसन।