
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद चौथे और पांचवें वनडे के लिए अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। 14 सदस्यीय टीम में दो नए खिलाड़ियों ब्रेट रैंडेल और जोश क्लार्कसन को शामिल किया है। रैंडेल ने साल पांच गेंदों पर पांच विकेट लेकर दुनिया भर में अपना रोशन किया है। रैंडेल और क्लार्कसन दोनों ही न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में एक ही टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ वनडे में ये रैंडेल अपना इंटरनेशनल वनडे डेब्यू कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को जानकारी दी कि ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम में पहली बार इंटरनेशनल कॉल मिला है। 31 वर्षीय के इस अनकैप्ड पेसर ने हाल ही में डर्बीशायर के साथ काउंटी चैंपियनशिप सीजन खेला है। वह इसी साल मार्च में पांच गेंदों पर पांच विकेट लेकर दुनिया भर में तहलका मचा चुके हैं। उम्मीद है कि वह इस सीरीज में डेब्यू करेंगे। उनके साथ ही पांचवें मैच के लिए जोश क्लार्कसन को भी बुलाया गया है। क्लार्कसन, जिन्होंने छह वनडे में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है, आखिरी बार इस साल अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ नेशनल टीम के लिए खेले थे।
न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने बताया कि जब किसी खिलाड़ी को पहली बार इंटरनेशनल कॉल मिलता है तो यह हमेशा एक खास समय होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं, वह पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने यह मौका हासिल किया है। पूरी सीरीज में कुछ बदलाव हुए हैं। इसलिए हम खुशकिस्मत हैं कि हम ब्रेट और जोश को ला पाए। इस वीकेंड मौसम अच्छा लग रहा है। इसलिए उम्मीद है कि हम सीरीज को अच्छे से खत्म करेंगे।
वहीं, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के पाथवे कोच मिच रेनविक और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच कोरी माइलिस चौथे और पांचवें वनडे के लिए वाल्टर और मार्टिन गप्टिल के साथ जुड़ गए हैं, जबकि बॉलिंग कोच जैकब ओरम, बैटिंग कोच ल्यूक रोंची और सीएंडसी कोच क्रिस डोनाल्डसन टेस्ट की तैयारी के लिए वेलिंगटन चले गए हैं।
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेट कीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर) और विल यंग।
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेट कीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।