क्रिकेट

IND vs NZ 5th ODI: न्यूजीलैंड से सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। भारतीय टीम के पास पिछली गलतियों से सबक लेते हुए सीरीज जीतने का मौका है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 5:40 PM IST
IND VS NZ 5th ODI
भारतीय क्रिकेट टीम। (File Photo- IANS)

IND vs NZ 5th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे, जबकि चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 244 रनों के बड़े अंतर से हराया। अब न्यूजीलैंड की कोशिश आखिरी मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने की होगी। वहीं भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम किसी तरह की गलती नहीं करना चाहेगी।

भारत के लिए राहत वाली बात यह है कि मैट हेनरी और काइल जैमीसन नहीं खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के दोनों खिलाड़ी टेस्ट टीम की तैयारियों के लिए वनडे टीम से बाहर हैं। ऐसे में जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर की भूमिका अहम हो सकती है। जोश क्लार्कसन को भी अंतिम मुकाबले में मौका मिलने की संभावना है।

न्यूजीलैंड की टीम विल यंग की फॉर्म में वापसी से आत्मविश्वास हासिल करेगी। उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 125 रनों की पारी खेली थी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को अपनी टेस्ट टीम में शामिल किया है, जबकि कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। यह जानकारी BCCI ने शनिवार (14 नवंबर) को दी। ऐसे गुरनूर बरार आखिरी वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बदलाव संभव

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बदलाव कर सकती है। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज में से किसी एक को लेकर फैसला हो सकता है। वहीं तिलक वर्मा और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिलने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव/यश ठाकुर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेट कीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

Updated on:
14 Nov 2026, 5:40 PM IST
Published on: