क्रिकेट

IND vs NZ Final: भारतीय फैंस की सांसे अटकीं, आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड खराब

India vs New Zealand Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था तो कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को रौंद दिया।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2025, 2:32 PM IST
NZ Cricket Team
NZ Cricket Team (Photo - ANI)

Champions Trophy 2025 Final, India vs New Zealand: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से 9 मार्च को होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों के बीच आईसीसी इवेंट्स में हेड टू हेड की बात की जाए तो भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में ही दोनों टीमें 2000 के बाद पहली बार 2 मार्च को फिर आमने सामने हुईं, जहां टीम इंडिया ने 44 रन से मैच जीतकर हिसाब बराबर कर लिया। हालांकि वो ग्रुप स्टेज का मुकाबला था और हार के बावजूद कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली।

अब 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट अब तक अजेय रही है तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड को सिर्फ भारत ही हरा सका है। हालांकि टीम इंडिया का रिकॉर्ड आईसीसी इवेंट के फाइनल में अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में आमने सामने हुई थीं, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली आईसीसी इवेंट का खिताब जीता था। यहीं नहीं इसी कीवी टीम ने भारतीय टीम को 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारत का सफर समाप्त कर दिया था।

न्यूजीलैंड की टीम से तो आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में भारत एक बार भी नहीं जीत पाया है। दोनों टीमें 3 बार आमने सामने हुई हैं और तीनों बार कीवी टीम ने बाजी मारी है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप के इतिहास में दोनों टीमें 11 बार आमने सामने हुई हैं और यहां दोनों टीमें बराबरी की दहलीज पर हैं। न्यूजीलैंड और भारत ने 5-5 मैच जीते हैं और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत

टीम इंडिया के पास जहां विराट कोहली और केएल राहुल जैसे संकटमोचन बल्लेबाज हैं, तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे तुफानी ओपनर्स हैं। हार्दिक पंड्या जैसा ऑलराउंडर भारतीय टीम को 11 की बजाय 12 खिलाड़ियों का सपोर्ट देता है। गेंदबाजी में टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत वरुण चक्रवर्ती पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं और अगर ये गेंदबाज ग्रुप स्टेज की तरह फिर से चल गया तो भारत को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। यही नहीं रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ फिल्ड में हैरतंगेज प्रदर्शन बॉलर्स को काफी मदद करता है। ऐसे में टीम इंडिया एक और आईसीसी खिताब जीतने से दूर है, बस सभी खिलाड़ियों को अपना 100 परसेंट योगदान देना होगा।

Updated on:
5 Jul 2025, 2:32 PM IST
Published on: