क्रिकेट

IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे की वापसी

New Zealand Test Squad: भारत के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र और टॉम ब्लंडेल चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 7:32 AM IST
Rachin Ravindra
रचिन रविंद्र (फोटो- बेंगलुरु टेस्ट IANS)

New Zealand Test Squad: भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी कप्तान टॉम लैथम टीम की कमान संभालेंगे। सीरीज का आगाज 19 नवंबर से वेलिंगटन में होगा। न्यूजीलैंड ने 14 सदस्यीय टीम में टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र जैसे दिग्गजों की वापसी हुई है। हालांकि, ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। पिछली बार न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत हासिल की थी। दोनों टीमें अगले साल द ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं।

चोट की वजह से 3 खिलाड़ी बाहर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में न्यूजीलैंड फिलहाल पहले स्थान पर है। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम है, जबकि भारतीय टीम चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर मौजूद है। न्यूजीलैंड की टीम काफी हद तक इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज जैसी ही है। उसमें तेज गेंदबाज जैकब डफी की टीम में वापसी हुई है। बेन सियर्स, जैक फॉक्स और विलियम ओ'रूर्की चोट की वजह से इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

न्यूजीलैंड की टीम 2021 में पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद एक बार फिर फाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेगी, तो दूसरी ओर टीम इंडिया के सामने न सिर्फ WTC के फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना होगा, बल्कि वो अपने घर में मिली शर्मनाक हार का बदला लेना चाहेगी। साथ में उसे ये भी दिखाना होगा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों के बिना भी टीम जीत सकती है।

Updated on:
11 Nov 2026, 7:32 AM IST
Published on: