
IND vs NZ 1st T20 Update: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी हैं, जहां उन्होंने 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में गुरुवार को खेला जाएगा। उससे पहले टीम इंडिया के सामने नई मुसीबत आन पड़ी है। आपको बता दें कि पाचों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार तो दोपहर 12.30 बजे से शुरू होंगे, लेकिन न्यूजीलैंड में यह मैच रात 8 बजे से खेले जाएंगे, जहां का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यही टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुसीबत होने वाली है।
टीम इंडिया ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के अपेक्षा न्यूजीलैंड का दौरा भी कम किया है। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहली बार दौरे पर गए हैं। ऊपर से वहां की ठंड, खिलाड़ियों के सामने चुनौती पेश कर सकती है। भारतीय टीम को आराम का वक्त भी बहुत कम मिला है। 17 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुई और 2 दिन में उन्हें यहां मैच भी खेलना है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की सबसे बड़ी चुनौती मौसम से तालमेल बैठाना है।
हालांकि टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि न्यूजीलैंड की टीम में जो भी खिलाड़ी शामिल हैं, उनके लिए मौसम के साथ तालमेल बैठाना चुनौती होगी, क्योंकि इससे पहले न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी दुनियाभर की अलग-अलग लीग में खेल रहे थे। इस सीरीज की सबसे खास बात ये है कि भारतीय क्रिकेट फैंस ने टी20 वर्ल्डकप 2026 से लेकर अब तक गेंदबाजों की पिटाई और बल्लेबाजों का धमाल देखा था, लेकिन यहां कहानी बदल सकती है। यहां तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं। बल्लेबाज रनों के लिए जूझते नजर आ सकते हैं।
दुनिया के हर कोने में आजकर बैटिंग फ्रेंडली पिच तैयार की जा रही हैं, लेकिन न्यूजीलैंड आज भी अच्छी पिचों को तैयार करने के लिए जाना जा रहा है। यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। एक गेंदबाज अकेले दम पर मैच बदल सकेगा, एक स्पैल गेम की कहानी बदल सकेगी। हालांकि अगर बल्लेबाज संभलकर खेलें, तो वो भी रन बना सकेंगे। कुल मिलाकर इस सीरीज में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।