क्रिकेट

कुलदीप यादव और मानव सुथार कहां हैं? वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की रणनीति पर उठाए सवाल

Sourav Ganguly on India vs New Zealand 1st Test: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। पढ़े- पूरी रिपोर्ट।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 3:27 PM IST
India vs New Zeland 1st Test.
सौरव गांगुली और शुभमन गिल। (Photo- IANS)

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ड्रॉ रहा। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने जहां टीम इंडिया की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की, वहीं विदेशी सरजमीं पर टेस्ट जीतने के लिए प्लेइंग-11 में भरोसेमंद स्पिनर के होने पर जोर दिया, खासकर एक ऐसी पिचों पर जहां मैच आगे बढ़ने के साथ सपाट होती जाती है।

सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पोस्ट 'एक्स' पर लिखा, भारत ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट में भी। बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। हालांकि उन्हें यह समझना होगा कि टेस्ट मैच जीतने के लिए समय के साथ सपाट हो जाने वाली पिचों पर एक सही मायने में स्पिनर का होना जरूरी है। टेस्ट क्रिकेट में एक स्पिनर को खिलाना होगा। वॉशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं। कुलदीप यादव या मानव सुथार कहां है?'

वेलिंगटन टेस्ट में 4 तेज गेंदबाजों संग उतरी थी टीम इंडिया

वेलिंगटन टेस्ट मैच में टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज के साथ उतरी थी, जबकि अनुभवी रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया था। इसको लेकर विशेषज्ञों ने टीम इंडिया प्रबंधन की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।

बता दें कि कुलदीप यादव टीम इंडिया की टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें मुक्त कर दिया गया। उनकी जगह टीम में गुरनूर बरार को दी गई। मानव सुथार ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। उन्हें भी टीम से बाहर रखा गया। उन्होंने उस मैच में कुल 7 विकेट चटकाए थे। श्रीलंका पर भारत की 1-0 की जीत में भी मानव सुथार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 16 विकेट झटके थे।

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
23 Nov 2026, 3:27 PM IST
Published on: