क्रिकेट

IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्‍तान ने टेके घुटने, बनाया T20I इतिहास का सबसे कम स्‍कोर

Ind W vs Pak W: एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्‍तान के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान की टीम महज 55 के स्‍कोर पर ढेर हो गई, जो उसका टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम टोटल है।
less than 1 minute read
Sep 05, 2026
Ind W vs Pak W
पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: ESPNcricinfo)

India Women's vs Pakistan Women's: एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाईवोल्‍टेज मुकाबला खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशन क्रिकेट स्‍टेडियम में टॉस जीतकर पाकिस्‍तान की कप्‍तान फातिमा सना ने पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन जल्‍द ही भारतीय गेंदबाजों ने उसे गलत साबित करते हुए बैक-टू-बैक बड़े झटके दिए। पाकिस्‍तान की टीम महज 55 के स्‍कोर पर ढेर हो गई। महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ये उसका सबसे कम स्‍कोर है।

भारत के सामने रखा महज 56 रन का लक्ष्‍य

टॉस जीतकर प‍हले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम की शुरुआत से लेकर अंत तक खराब रहा। उसकी सलामी बल्‍लेबाज मुनीबा अली ने 13 ओर शवाल जुल्फ़िकार ने 14 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट से आगे नहीं बढ़ सकी। पूरी टीम 18.1 ओवर में 55 रन ही स्‍कोर बोर्ड पर लगा सकी। भारत की ओर से श्रीचरण और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट तो दीप्ति शर्मा ने दो विकेट चटकाए।

पाकिस्तान महिला के T20I में सबसे कम स्कोर

स्कोरओवररन रेटपारीविपक्षीस्थाननतीजातारीख
55*18.13.031भारतदुबई--5 सितंबर 2026
5611.44.802न्यूजीलैंड महिलादुबईहार14 अक्टूबर 2024
6016.53.562इंग्लैंड महिलाटॉन्टनहार16 जून 2009
6319.13.282भारत महिलाग्वांगझूहार31 अक्टूबर 2012
64/920.03.201बांग्लादेश महिलाहांगझूहार25 सितंबर 2023
65/920.03.251न्यूजीलैंड महिलाबैसेटेरेहार10 मई 2010
6518.53.451वेस्टइंडीज महिलासेंट एंड्र्यूजहार7 सितंबर 2011
72/920.03.601वेस्टइंडीज महिलाप्रोविडेंसटाई11 सितंबर 2011
72/720.03.601भारत महिलाकुआलालंपुरहार9 जून 2018
7218.43.851श्रीलंका महिलाकोलंबोहार30 मार्च 2018
74/920.03.701वेस्टइंडीज महिलासेंट जॉर्जहार29 अक्टूबर 2015

भारत के खिलाफ पाकिस्तान महिला टीम के सबसे कम T20I स्कोर

पाकिस्तान का स्कोरओवररन रेटपरिणामस्थानतारीख
55*18.13.03--दुबई5 सितंबर 2026
6319.13.28हारग्वांगझू31 अक्टूबर 2012
72/720.03.60हारकुआलालंपुर9 जून 2018
7519.53.78हारटॉन्टन13 जून 2009
9319.34.76हारग्वांगझू28 अक्टूबर 2012
97/720.04.85हारबैंकॉक29 नवंबर 2016
98/920.04.90जीतगाले1 अक्टूबर 2012
9918.05.50हारबर्मिंघम31 जुलाई 2022
100/920.05.00हारसिलहट2 अप्रैल 2014
104/620.05.20हारबैसेटेरे8 मई 2010
104/620.05.20हारबैंकॉक4 दिसंबर 2016
105/820.05.25हारदुबई6 अक्टूबर 2024
10617.06.23हारबर्मिंघम14 जून 2026