IND vs SA Test Head To Head Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज 3 जनवरी से केपटाउन में दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच हार चुकी भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला होगा।
IND vs SA Test Head To Head Record: साउथ अफ्रीका की मेजबानी में टीम इंडिया आज 3 जनवरी से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। सेंचुरियन में पहला टेस्ट हारकर भारत बैकफुट पर है। आज भारतीय टीम के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला होगा। क्लीन स्वीप से बचन के लिए भारतीय टीम को आज पूरी ताकत झौंकनी होगी। इस अहम मैच में टीम इंडिया की कमान जहां कप्तान रोहित शर्मा के हाथ में होगी तो साउथ अफ्रीका की कप्तानी डीन एल्गर करेंगे। लेकिन, साउथ अफ्रीका के केपटाउन के आंकड़े काफी डराने वाले हैं। आइये मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों देशों के बीच कुल 43 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने इनमें से 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं साउथ अफ्रीका ने 18 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि दस टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 1-0 से अजेय बढ़त बना रखी है।
केपटाउन में 6 में से 4 टेस्ट हार चुका है भारत
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस सीजन में भारतीय टीम अभी तक एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी है। इस सीजन में उसे एक हार और एक ड्रॉ के बाद आज भारत की नजर पहली जीत पर होगी। वहीं केपटाउन की बात करें तो इस मैदान पिछले छह टेस्ट में भारत को चार में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम आज अपना रिकॉर्ड सुधारने के लिए पूरी ताकत झौंकेगी।
यह भी पढ़ें :क्लीन स्वीप झेलने के बाद छलका हरमनप्रीत कौर का दर्द, इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा
दक्षिण अफ्रीका टीम स्क्वॉड
एडेन मार्कराम, डीन एल्गर (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, जुबैर हमजा, वियान मुल्डर और ट्रिस्टन स्टब्स।
भारतीय टीम स्क्वॉड
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत और अभिमन्यु ईश्वरन।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा