क्रिकेट

IND vs SA: तीसरे T20 मुकाबलें में कहर बरपाएगा यह भारतीय गेंदबाज, दूसरे मुकाबले में तोड़ दी थी साउथ अफ्रीका की कमर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2022, 2:22 PM IST
India vs South Africa
India vs South Africa

IND vs SA 3rd T20I: साउथ अफ्रीका की टीम इस समय पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर है। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच अभी तक इस सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, इन दोनों ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है। पहले मुकाबले में जहां भारत को 7 विकेट से तो दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन दूसरे मुकाबले में भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार (bhuvneshwar Kumar) ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को खुश होने का मौका दिया। और आज जब तीसरा मुकाबला भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी, तो टीम इंडिया को भुवनेश्वर कुमार से काफी उम्मीदें होंगी

साउथ अफ्रीका को धकेल दिया था बैकफुट पर

गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को 148 रनों पर रोकने में सफल रही। जबकि भारत से मिले 149 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने 81 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (bhuvneshwar Kumar) ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को पावर प्ले में बैकफुट पर धकेल दिया था। उन्होंने अपने पहले 3 ओवर में रीजा हेंडरिक्, ड्वेन प्रटोरियस और डूसेन को आउट कर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी थी। कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद आज भारत को भुवनेश्वर कुमार से तीसरे मुकाबले में होगी।

यह भी पढ़ें - भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 10 इनिंग में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले चार बल्लेबाज


भुवनेश्वर कुमार पर होंगी निगाहें

वहीं पहले 2 मुकाबले की बात करें तो भारत की तरफ से गेंदबाजों ने अभी तक निराश किया है। भारत की तरफ से अभी तक भुवनेश्वर कुमार 5 विकेट लेकर शीर्ष विकेट टेकर रहे हैं। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने 1 जबकि दूसरे मुकाबले में कुल 4 विकेट अपने नाम किए थे। बता दें कि भारत के लिए यह मैच करो या मरो का है। अगर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच को हार जाती है तो वह सीरीज भी गंवा देगी। अगर भारत को यह मैच जीतना है तो भुवनेश्वर कुमार के साथ-साथ अन्य गेंदबाजों को भी उनका साथ देना होगा, साथ ही टॉप ऑर्डर पर ईशान किशन, श्रेयष अय्यर और कप्तान ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीदें होंगी।

यह भी पढ़ें - IND vs SA 3rd T20I: क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी कर पाएगी भारतीय टीम

Updated on:
14 Jun 2022, 2:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
WBBL 2026 live streaming: शुरू हुआ महिला बिग बैश लीग का रोमांच, भारत में कब और कहां देखें मैच?

भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत