Ind vs SA 3rd T20i Highlights: भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में तिलक वर्मा इतिहास रचते हुए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर बन गए हैं।
Ind vs SA 3rd T20i Highlights: साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय टीम ने रविवार को तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम महज 117 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस रन चेज में तिलक वर्मा ने नाबाद 25 रन की पारी खेली और विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब तिलक फुल मेंबर टी20 इंटरनेशनल (कम से कम 500 रन) रन चेज में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत के साथ दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं।
68.0 - तिलक वर्मा*
67.1 - विराट कोहली
47.71 - एमएस धोनी
45.55 - जेपी डुमिनी
44.93 - के संगकारा
70.50 - तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका
70.28 - विराट कोहली बनाम पाकिस्तान
67.8 - विराट कोहली बनाम श्रीलंका
58.83 - केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज
57.0 - विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
भारतीय क्रिकेट टीम ने भले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला जीत लिया है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप रहे। वह 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से महज 12 रन ही बना पाए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उनके नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह एक टी20i कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान सबसे कम बैटिंग औसत वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
12.52 - क्लिंटन रुबागूम्या (रवांडा, 2022)
14.20 - सूर्यकुमार यादव (भारत, 2025)*
15.56 - एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका, 2024)
15.66 - क्लिंटन रुबागूम्या (रवांडा, 2023)
15.92 - यासिम मुर्तजा (हांगकांग, 2025)
11.62 - अक्षर पटेल 2022 में
14.2 - सूर्यकुमार यादव 2025 में*
18.0 - विराट कोहली 2024 में
18.5 - संजू सैमसन 2025 में*
18.81 - ईशान किशन 2023 में