क्रिकेट

IND vs SL: टीम इंडिया को भुगतनी पड़ी ऋषभ पंत की गलती की सजा! निरोशन डिकवेला को उकसाना पड़ा भारी

IND vs SL, Galle Test: गॉल टेस्ट में 90 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की। निरोशन डिकवेला और सोनल दीनूषा ने छठे विकेट के लिए 146 रन जोड़कर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दीं।
2 min read
Aug 17, 2026
ind vs sl 1st test galle 2026
IND vs SL 1st Test: पंत और जडेजा के साथ चर्चा करते हुए शुभमन गिल (फोटो- IANS)

Rishabh Pant Sledge to Niroshan Dikcwella: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका ने छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी कर ली। सिर्फ 90 रन पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी, लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत की गलती टीम इंडिया के गेंदबाजों पर भारी पड़ी और निरोशन डिकवेला के साथ सोनल दीनूषा ने मिलकर छठे विकेट के लिए 146 रन जोड़ डाले।

आउट होने से पहले संभाली पारी

236 के स्कोर पर 62वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन दिकवेला को आउट जरूर किया, लेकिन तब तक उन्होंने श्रीलंका को शुरुआती झटकों से उबार दिया था। उन्होंने 115 गेंद में 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके लगाए। 90 पर आधी टीम के आउट होने के बाद डिकवेला ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। तब ऋषभ पंत ने उन्हें उकसाना शुरू कर दिया। पंत ने उन्हें एक ही तरह का शॉट खेलने की बात कही, तो साथ ही यह भी कहा कि अब सब तलवार चलाएंगे। इसका मतलब यह था कि आप सब लप्पा चलाएंगे। इसके अलावा सरफराज खान ने उनका साथ देते हुए यह तक कहा कि सब मिल-बांटकर खाएंगे, मतलब सब मिल-बांटकर विकेट लेंगे।

लेकिन इसके बाद से सोनल दीनूषा और निरोशन दिकवेला ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और दोनों ने मिलकर 146 रनों की साझेदारी कर डाली।

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जब खाता भी नहीं खुला था, तब मोहम्मद सिराज ने निशान फर्नांडो को पवेलियन की राह दिखा दी। 27 के स्कोर पर दिनेश चंडीमल और 53 के स्कोर पर लाहिरू उडारा भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद 59 के स्कोर पर कामिंदु मेंडिस और धनंजय डिसिल्वा 90 के स्कोर पर आउट हो गए।

फॉलोअन टालने के करीब श्रीलंका

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 7 विकेट गंवाकर 68 ओवर में 244 रन बना लिए थे। अब तक मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए हैं, तो मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादवको एक-एक सफलता मिली है। श्रीलंका की टीम फॉलोऑन टालने से अब सिर्फ 19 रन दूर है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन की पारी खेली थी, तो केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 39 और यशस्वी जायसवाल ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

Updated on:
17 Aug 2026 04:16 pm
Published on:
17 Aug 2026 04:16 pm