
IND vs SL 2nd Test Playing XI Prediction: टीम इंडिया गॉल टेस्ट में 165 रन से जीत दर्ज करने के बाद अब कोलंबो टेस्ट की तैयारी में जुटेगी, जो 23 अगस्त से खेला जाना है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भारत के लिए ये सीरीज 2-0 से जीतनी जरूरी है। ऐसे में पहले टेस्ट में जीत के बावजूद हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल अपनी उन कमजोरियों को दूर कर चाहेंगे, जो गॉल में हुईं। माना जा रहा है कि पहला टेस्ट हार के बाद श्रीलंकाई टीम कोलंबो में और भी ज्यादा मुश्किल विकेट दे सकती है। ऐसे में भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी यूनिट में सुधार के साथ बल्लेबाजी यूनिट को अधिक मजबूत करना होगा। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिल सकता है।
गॉल टेस्ट में यूं तो टीम इंडिया के गेंदबाजी और बल्लेबाजों दोनों ही विभागों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन, एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जिसने बहुत ही साधारण प्रदर्शन किया और वह हैं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव। गॉल के स्पिन फ्रैंडली विकेट पर कुलदीप के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही टीम में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज की कमी भी खल रही है।
ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें कोलंबो टेस्ट से बाहर कर सकते हैं और उनके स्थान पर सारांश जैन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, जो एक ऑफ स्पिनर के साथ टीम के लिए बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। कोलंबो की पिच पर अगर ज्यादा स्पिन देखने को मिलता है, तो भारत के पास नंबर-9 तक बल्लेबाजी होगी। सारांश गेंद से भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ प्रभावी साबित हो सकते हैं।
गॉल टेस्ट में भारतीय स्पिन गेंदबाजों को सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने काफी परेशान किया। इन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के सामने आसानी से रन बनाए। ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर को प्लेइंग-11 में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज को शामिल कर सकते हैं।
बता दें कि मानव सुथार ने गॉल में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए, वहीं रवींद्र जडेजा को 4 विकेट मिले, जबकि कुलदीप यादव मात्र एक विकेट ही ले सके। मानव और जडेजा ने बल्ले ते भी योगदान दिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं होगा, जब कुलदीप को ऐसी परिस्थिति बनने पर बाहर किया जाएगा। इससे पहले भी उन्हें कई इन्हीं उपरोक्त कारणों के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा है।
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।