क्रिकेट

IND A vs SL A: राइजिंग एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका की टक्कर, जानें कितने बजे और कहां देखें लाइव

India A vs Sri Lanka A: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होगी। 26 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी, जिन्होंने यूएई के खिलाफ 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 7:50 AM IST
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

IND vs SL, Rising Asia Cup 2026 Live Streaming: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 26 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। यह मैच उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में अलग-अलग नतीजे रहे हैं। जिस मैदान पर यह मुकाबला खेला जाएगा, वहां सूर्यवंशी ने भी दो बार बल्लेबाजी की है और दोनों में उनका बल्ला नहीं चला है। लेकिन पिछले मुकाबले में उन्होंने यूएई के खिलाफ शानदार दोहरे शतक की पारी खेली थी और मैच के बाद उन्होंने सेमीफाइनल जीतने की भी बात कही थी।

श्रीलंका की टीम अब तक अजेय

श्रीलंका की टीम अपने ग्रुप में तीनों मैच जीतकर पहले स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है, तो दूसरी ओर भारतीय टीम का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ 314 रन के लक्ष्य को वह हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके बावजूद नेपाल और यूएई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर भारतीय टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने में सफल रही।

IND A vs SL A सेमीफाइनल कब शुरू होगा?

राइजिंग एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 26 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया ने 2 मैच खेले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर टीम इंडिया 314 रन के लक्ष्य के जवाब में 265 रन पर ढेर हो गई थी और इसी मैदान पर नेपाल के खिलाफ 332 रन बनाकर विरोधी टीम को 26 रन पर ढेर कर दिया था। भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

IND A vs SL A मैच कहां देखें लाइव?

राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस मैच की ताजा खबरें और अपडेट्स को पत्रिका की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

सेमीफाइनल के लिए भारत ए की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और
अरशद खान।