क्रिकेट

IND vs SL: टीम इंडिया को प्रभात जयसूर्या समेत 2 श्रीलंकाई गेंदबाजों से रहना होगा सावधान! जबरदस्‍त हैं टेस्‍ट रिकॉर्ड

IND vs SL Test Series: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और स्पिनर प्रभात जयसूर्या से सावधान रहना होगा। ये दोनों ही मैच विनर हैं और श्रीलंका के लिए इनके टेस्‍ट आंकड़े भी शानदार रहे हैं।
2 min read
Aug 09, 2026
prabath jayasuriya, IND vs SL Test Series,
श्रीलंकाई स्‍टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या। (फाइल फोटो सोर्स: OfficialSLC)

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच वार्म अप मैच के बाद 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला गॉल तो दूसरा कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। जहां स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद मिलती है और तेज गेंदबाज भी बड़ा खतरा बनते रहे हैं। श्रीलंका की सरजमीं पर उनके गेंदबाजी का आक्रमण का सामना करना भारतीय बल्‍लेबाजों के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। प्रभात जयसूर्या जहां अपनी स्पिन से चौंका सकते हैं तो वहीं लाहिरू कुमारा अपनी तेज गेंदबाजी से काफी घातक हो सकते हैं। ऐसे में इन दोनों का सामना बेहद सावधानी से करना होगा। आइये सीरीज से पहले इन दोनों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

प्रभात जयसूर्या का रिकॉर्ड दमदार

बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 2022 में ही श्रीलंका के लिए टेस्‍ट डेब्यू किया था। वह अब श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्‍सा हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू टेस्‍ट में ही जयसूर्या ने 12 विकेट अपने नाम किए थे। वह सिर्फ 7 टेस्‍ट में ही 50 विकेट के आंकड़े को सबसे जल्‍दी पार करने वाले गेंदबाज भी हैं।

प्रभात के टेस्‍ट करियर की बात करें तो श्रीलंका का ये लेफ्ट आर्म स्पिनर अब तक 23 टेस्‍ट मैचों में 125 विकेट अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। इस दौरान उन्‍होंने दो बार 10 विकेट लिए हैं, तो 12 बार पांच विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्‍ट प्रदर्शन 12/177 है। इन आंकड़ों को देखते हुए भारतीय बल्‍लेबाजों को उन्‍हें सावधानीपूर्वक खेलने की जरुरत है, क्‍योंकि श्रीलंकाई पिचों पर वह और भी ज्‍यादा घातक साबित होते हैं।

लाहिरू कुमारा के टेस्‍ट आंकड़े

वहीं, लाहिरू कुमारा की बात करें तो उन्‍होंने अक्‍टूबर 2016 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। वह तब से लेकर अब तक श्रीलंका के लिए 35 टेस्‍ट मैचों की 58 पारियों में 104 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्‍होंने अपने टेस्‍ट करियर में 9 बार चार विकेट हॉल और एक बार पांच विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 7/135 है। उन्‍हें खासतौर पर मैच की शुरुआत में वह विकेट लेने के लिए जाना जाता है।

Updated on:
09 Aug 2026 04:10 pm
Published on:
09 Aug 2026 04:10 pm