
India vs Sri Lanka XI Highlights: रविवार को भारतीय टीम ने श्रीलंका XI को हराकर वॉर्म अप मैच जीत लिया। टीम इंडिया से सामने 207 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 45वें ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 44.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था लेकिन उसके बावजूद भारतीय बल्लेबाज पिच पर टीके रहे और बल्लेबाजी करते रहे। 9वें नंबर पर उतरे मोहम्मद सिराज ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई और फिर बल्लेबाजी करते रहे। चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह...
टीम इंडिया को वॉर्म-अप मैच के आखिरी दिन आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। मोहम्मद सिराज ने लगातार तीन छक्के लगाकर लक्ष्य तक पहुंचा दिया। सिराज ने 13 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए और भारत ने श्रीलंका क्रिकेट XI को 6 विकेट से हराया। लेकिन इसके बाद भी ओवर की 3 गेंद वह खेलकर गए।
दरअसल, वॉर्म-अप मैच का उद्देश्य सिर्फ जीत या हार नहीं होता है। यहां आपको ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना होता है। भारतीय टीम के लिए यह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी का पर्याप्त अभ्यास देने का मौका था। श्रीलंका XI ने दोनों पारियों में घोषित स्कोर बनाए, जबकि भारत ने भी पहली पारी में 6 विकेट गंवाने के बाद पारी घोषित की, ताकि दोनों टीमों को ज्यादा से ज्यादा अभ्यास मिल सके।
नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में निशान मदुष्का ने रविंदु रसनथा के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। मदुष्का 12 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रसनथा ने पसिंदु सूरियाबंदारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इस पारी में सूरियाबंदारा ने 71 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन जुटाए। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट गुरनूर बरार के हाथ लगा।
इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 357/6 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में देवदत्त पड्डिकल ने 18 चौकों के साथ 142 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी 200/6 के स्कोर पर घोषित की। भारत को जीत के लिए 207 रन की जरूरत थी, जो उसने 44.3 ओवर में हासिल कर लिया।