
U19 Asia Cup 2026: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए और UAE को जीत के लिए 310 रनों का लक्ष्य दिया।
अंडर-19 एशिया कप के 11वें मैच में UAE ने भारत से टॉस जीता और पहले बॉलिंग चुनी। भारत की तरफ से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ओपनिंग के लिए उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को नूरुल्लाह अयूबी ने तोड़ा। लक्ष्य रायचंदानी 32 गेंद में 2 चौके संग 17 रन बनाकर आउट हुए।
भारत की अंडर-19 टीम को मिले पहले झटके के बाद वीके विनीत बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने आर्यवीर के साथ मिलकर यूएई के गेंदबाजों के गेंदबाजों खासा परेशान किया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 183 गेंद में 193 रन की साझेदारी की। इस दौरान आर्यवीर सहवाग ने सेंचुरी भी लगाई। आर्यवीर सहवाग 168 गेंद में 17 चौके और 7 छक्के संग 160 रन बनाकर आउट हुए।
आर्यवीर सहवाग के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 310 रन बनाने में सफल रही। भारत की ओर से वीके विनीत 69 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
वहीं, पिछले मैच में शानदार शतक लगाने वाले अर्जुन राजपूत सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। यशवर्धन चौहान और विकेट-कीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने क्रमशः 17 और 12 रन का योगदान दिया। मनल चौहान 1 रन बनाकर आउट हुए। मोहित उल्वा और आर्यन सावसानी क्रमशः 7 और 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
UAE की ओर से नसीम खान सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 10 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें 1 मेडन ओवर भी शामिल है। हदायातुल्लाह खान, नूरुल्लाह अयूबी और अयान मिस्बाह ने 1-1 विकेट लिया।