क्रिकेट

IND vs WI: वेस्‍टइंडीज ने पहले ही ODI में रचा इतिहास, 24 साल बाद भारत की सरजमीं पर किया कमाल

IND vs WI 1st ODI: वेस्‍टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले ही वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में 100 से अधिक रन की साझेदारी कर इतिहास रच दिया है। जॉन कैम्‍पबेल और जस्टिन ग्रीव्‍स के बीच 135 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप 2002 में 132 के बाद पहली बार भारत की सरजमीं पर हुई है।
2 min read
• •
Sep 27, 2026
IND vs WI 1st ODI
भारत के खिलाफ मैच में शॉट खेलते जस्टिन ग्रीव्‍स। (फोटो सोर्स: cricinfo)

IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेहमान कैरेबियाई टीम बिना कोई विकेट गंवाए 100 से ज्‍यादा रन बना लिए हैं। यह 2002 के बाद पहली बार है, जब उसके ओपनर जॉन कैम्‍पबेल और जस्टिन ग्रीव्‍स के बीच भारतीय सरजमीं पर 135 रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले 2002 में गेल और हिंड्स के बीच वडोदरा में 132 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी।

1988 में गॉर्डन ग्रीनिज और फिल सिमंस के बीच हुई थी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

बता दें कि भारत में भारत के खिलाफ वेस्‍टइंडीज की ये तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इस मामले में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्‍स की जोड़ी ने गेल और हिंड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जब उन्‍होंने 2002 में वडोदरा में खेले गए वनडे में 132 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। इस मामले में शीर्ष पर अभी भी गॉर्डन ग्रीनिज और फिल सिमंस जोड़ी है, जिसने 1988 में भारत में भारत के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के नेहरू मैदान पर 164 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्‍स की जोड़ी का रिकॉर्ड है, जिन्‍होंने 1983 में इंदौर के नेहरू मैदान पर 149 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी।

भारत में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

रैंकओपनिंग जोड़ीसाझेदारीमैदानवर्ष
1गॉर्डन ग्रीनिज – फिल सिमंस164 रनतिरुवनंतपुरम (नेहरू)1988
2गॉर्डन ग्रीनिज – डेसमंड हेन्स149 रनइंदौर (नेहरू)1983
3जॉन कैंपबेल – जस्टिन ग्रीव्स135 रनतिरुवनंतपुरम (ग्रीनफील्ड)2026

ODI में 10वें ओवर के अंत में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के सर्वाधिक स्कोर

रैंकस्कोरमैदानवर्ष
1114/0पोर्ट ऑफ स्पेन2019
286/0वडोदरा2002
385/0तिरुवनंतपुरम2026*
482/1ढाका1998
581/1अहमदाबाद2002

ODI में पहली दो बार साथ ओपनिंग करते हुए 50+ रन की साझेदारी करने वाली वेस्टइंडीज की जोड़ियां

रैंकओपनिंग जोड़ी
1डेसमंड हेन्स – फिल सिमंस
2गॉर्डन ग्रीनिज – फिल सिमंस
3डेसमंड हेन्स – फाइलो वॉलेस
4शिवनारायण चंद्रपॉल – क्रिस गेल
5सुनील एम्ब्रिस – शाई होप
6जॉन कैंपबेल – जस्टिन ग्रीव्स*