क्रिकेट

IND vs WI: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में बदल जाएगी आधी टीम, जानें कौन से नए चेहरों को मिलेगा मौका

IND vs WI 1st ODI Playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार 27 सितंबर से होने जा रहा है। कुछ नियमित खिलाड़ी एशियन गेम्स का हिस्‍सा होने के कारण इस सीरीज में भारत की आधी टीम बदल जाएगी। जहां कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। आइये मैच से पहले भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
• •
Sep 26, 2026
IND vs WI 1st ODI Playing XI
टीम इंडिया (Photo: IANS/X/@OfficialSLC)

IND vs WI 1st ODI Playing XI Prediction: भारतीय टीम रविवार 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम से वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया से इस घरेलू सीरीज की शुरुआत बड़ी जीत की उम्‍मीद होगी। भारत की पिछली वनडे सीरीज के मुकाबले इस बार कई नए चेहरों को वनडे टीम में जगह दी गई है। इसके पीछे की वजह कुछ प्‍लेयर्स का एशियन गेम्‍स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का हिस्सा होना है, जापान भारत का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। इसके बावजूद बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए एक अच्‍छी टीम का चयन किया है। ऐसे में पहले वनडे में कौन-कौन से खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है? आइये आपको भी बताते हैं।

चौथे नंबर के दो दावेदार

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल का बतौर सलामी बल्‍लेबाज अनुभवी रोहित शर्मा के साथ उतरना तय है। ऐसे में युवा आक्रामक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना होगा। इसके बाद रन मशीन विराट कोहली के लिए नंबर-3 फिक्‍स है। वहीं, श्रेयस अय्यर के एशियन गेम्‍स खेलने के चलते नंबर-4 को लेकर पेच फंस सकता है। उनकी गैरमौजूदगी में नंबर-4 के लिए दो बड़े दावेदार हैं। रुतुराज गायकवाड़ और नमन धीर। अंतरराष्ट्रीय अनुभव गायकवाड़ को मौका मिल सकता है। इसके बाद 5वें नंबर पर बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का भी खेलना तय है।

रेड्डी और जडेजा दो ऑलराउंडर को मिल सकता है मौका!

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि नंबर-6 और नंबर-7 पर निचले मध्यक्रम को मजबूती कौन देगा। इन दोनों नंबर पर युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका मिल सकता है। इसके बावजूद स्पिन विभाग में वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की कमी खल सकती है। ऐसे में भारत के पास चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का विकल्‍प होगा, जो मुख्य स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।

पेस अटैक में नए चेहरे

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज के हाथों में होगी। सिराज के साथ तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को भी मौका मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर के युव पेसर आकिब नबी दार को ऐसे में बेंच पर इंतजार करना होगा।

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्‍लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

Updated on:
26 Sept 2026 06:31 pm
Published on:
26 Sept 2026 06:31 pm