
IND vs WI 2nd T20 Live Streaming: भारतीय टीम आज 6 अगस्त से हार्दिक पांड्या की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेलने उतरेगी। कैरेबियाई टीम के हाथों पहला टी20 हारने के बाद आज भारतीय टीम पलटवार करने के इरादे से उतरेगी। रोवमैन पॉवेल की अगुवाई में विंडीज टीम ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में फैंस को आज भी जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारतीय टीम में जहां शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार जैसे तेज गेंदबाज भी, वहीं स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव हैं। हालांकि पहले मैच में मिली हार के बाद आज टीम इंडिया में कुछ अहम बदलाव भी हो सकते हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा और फैन कोड ऐप पर देख सकते हैं। फैनकोड ऐप पर यूजर्स को सीरीज देखने के लिए कुछ फीस भरनी होगी। फैन कोड ऐप पर प्रति मैच के हिसाब से भी सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है। वहीं, जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग बिलकुल मुफ्त देख सकते हैं।
लाइव टेलीकास्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से खेली जाने वाली टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर बिलकुल फ्री देख सकते हैं। जहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंटरी भी सुन सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर हिंदी, इंग्लिश समेत तेलुगु, तमिल आदि भाषाओं में मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल
- दूसरा टी20 - 6 अगस्त (गुयाना)
- तीसरा टी20 - 8 अगस्त (गुयाना)
- चौथा टी20 - 12 अगस्त (फ्लोरिडा)
- पांचवां टी20 - 13 अगस्त (फ्लोरिडा)
(नोट: ये सभी मैच भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे से शुरू होंगे।)