
Rohit Sharma ODI records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम ने पहले ही 2-0 से बढ़त बना रखी है। अब इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। जहां शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम की नजर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी। ऐसे में सबकी नजर एक बार फिर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी थीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज रोहित के लिए पहले से ही यादगार रही है। दूसरे वनडे में शतक और 12,000 वनडे रन पूरे करने के बाद उन्होंने शनिवार को तीसरे वनडे में न्यू चंडीगढ़ में पीसीए इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में जहां अपने नाम एक और माइलस्टोन जोड़ा है। वहीं, एक अनचाहा रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गया है। आइये उनके रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
रोहित शर्मा वनडे इतिहास में बतौर ओपनर 10,000 रन बनाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए। रोहित ने सिर्फ 202 पारियों में यह माइलस्टोन हासिल किया है। इसके साथ ही वह ओपनर के तौर पर सबसे तेज 10,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब वह सचिन तेंदुलकर (15,310), सनथ जयसूर्या (12,740) और क्रिस गेल (10,179) की एलीट ग्रुप में शामिल हो गए।
रोहित शर्मा ने न्यू चंडीगढ़ पीसीए स्टेडियम में 85 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 92 रन की पारी खेली है। इससे पहले वह आखिरी बार नर्वस 90's पर मार्च 2019 में मोहाली के पीसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आउट हुए थे। सात साल बाद उन्होंने अपने नाम ये एक अनचाहा रिकॉर्ड जोड़ लिया है।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।
जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स, विटेल लॉज।