क्रिकेट

IND vs WI 4th T20: शाई होप को फिर नहीं रोक पाए भारतीय गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

India vs West Indies 4th T20: हैदराबाद में शाई होप ने फिर से भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और शुरू से लेकर अंत तक नाबाद रहें। वह अब तक इस टी20 सीरीज में 2 शतकों की बदौलत 260 रन से ज्यादा बना चुके हैं।
2 min read
• •
Oct 14, 2026
Shai Hope
शाई होप (फोटो- IANS)

India vs West Indies 4th T20 Update: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए हैं। शाई होप ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया। उन्होंने 50 गेंदों में 9 छक्कों की मदद से 102 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले कैरेबियन टीम ने 2016 में खेले गए लॉडरहील टी20 में 245 रन बनाए थे। इस मुकाबले में आखिरी 2 गेंदों में 2 छक्के लगाकर शाई होप ने इस सीरीज का दूसरा शतक तो पूरा किया ही, साथ ही टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा और भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

4 मैचों में होप के 2 शतक

शाई होप इस सीरीज में अब तक 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से 261 रन बना चुके हैं। उन्होंने लखनऊ टी20 में 52 रन की पारी खेली थी, तो रांची में नाबाद 102 रन ठोक डाले थे। तीसरे मुकाबले में 5 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन चौथे मैच में उन्होंने फिर से शतक ठोक दिया और 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

होप के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर आखिरी 43 गेंदों में 91 रन की अटूट साझेदारी की। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही रिकॉर्ड बना दिया और भारत के खिलाफ अपना पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जेवेल एंड्र्यू को अक्षर पटेल ने 21 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। उसके बाद शिमरन हेटमायर ने 12 गेंदों में 33 रन कूट डाले।

हेटमायर के आउट होने के बाद रॉवमन पॉवेल ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। पॉवेल के अर्शदीप सिंह ने विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच करवाया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने कोई और विकेट नहीं गंवाया। इस पारी में वेस्टइंडीज की ओर से 16 छक्के लगे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल को एक एक सफलता मिली। मयंक, अर्शदीप और नितीश रेड्डी ने 13 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च किए।

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के सबसे बड़े स्कोर

स्कोरओवररन रेटखिलाफमैदानतारीख
258/520.012.90दक्षिण अफ्रीकासेंचुरियन26 मार्च 2023
247/32012.35भारतहैदराबाद14 अक्टूबर 2026
245/620.012.25भारतलॉडरहिल27 अगस्त 2016
236/619.212.20दक्षिण अफ्रीकाजोहान्सबर्ग11 जनवरी 2015
224/520.011.20इंग्लैंडब्रिजटाउन26 जनवरी 2022
222/620.011.10इंग्लैंडसेंट जॉर्ज16 दिसंबर 2023
221/519.011.63इंग्लैंडग्रोस आइलेट16 नवंबर 2024
220/820.011.00दक्षिण अफ्रीकाजोहान्सबर्ग28 मार्च 2023
220/620.011.00ऑस्ट्रेलियापर्थ13 फरवरी 2024
218/520.010.90अफगानिस्तानग्रोस आइलेट17 जून 2024
Updated on:
14 Oct 2026 09:08 pm
Published on:
14 Oct 2026 08:47 pm