क्रिकेट

IND vs WI: हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत, यहीं बनाया था सबसे बड़ा टोटल

IND vs WI 4th T20I: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर भारत ने 2-1 से बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया का चौथा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां भारत के आंकड़े विपक्षी टीम को डरा सकते हैं।
2 min read
• •
Oct 12, 2026
IND vs WI 4th T20I
वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप को आउट करने का जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs West Indies 4th T20I: भारत ने वेस्‍टइंडीज को इंदौर में 14 रन के करीबी अंतर से हराते हुए पांच मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अब इन दोनों के बीच चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं, शाई होप के नेतृत्‍व वाली कैरेबियाई टीम वापसी करना चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हैदराबाद में ही भारत ने बनाया अपना सबसे बड़ा T20I स्‍कोर

बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्‍कोर हैदराबाद में ही बनाया है। जब उसने 12 अक्‍टूबर 2024 को बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में बांग्‍लादेश की टीम सात विकेट के नुकसान पर महज 164 रन ही बना सकी और भारत ने टी20 के इतिहास में रनों के अंतर से अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। आइये इस मैच से पहले भारतीय टीम के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे बड़े स्कोर

रैंकभारत का स्कोरओवररन रेटविपक्षी टीममैदाननतीजातारीख
1297/62014.85बांग्लादेशहैदराबादजीता12 अक्टूबर 2024
2283/12014.15दक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्गजीता15 नवंबर 2024
3271/52013.55न्यूजीलैंडतिरुवनंतपुरमजीता31 जनवरी 2026
4260/52013.00श्रीलंकाइंदौरजीता22 दिसंबर 2017
5256/42012.80जिम्बाब्वेचेन्नईजीता26 फरवरी 2026
6255/52012.75न्यूजीलैंडअहमदाबादजीता8 मार्च 2026
7253/72012.65इंग्लैंडवानखेड़े, मुंबईजीता5 मार्च 2026
8249/52012.45वेस्टइंडीजरांचीहारा9 अक्टूबर 2026
9247/92012.35इंग्लैंडवानखेड़े, मुंबईजीता2 फरवरी 2025
10244/42012.20वेस्टइंडीजलॉडरहिलहारा27 अगस्त 2016

टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से)

रैंकजीत का अंतरलक्ष्यओवरविपक्षी टीममैदानतारीख
1168 रन23512.1न्यूजीलैंडअहमदाबाद1 फरवरी 2023
2150 रन24810.3इंग्लैंडवानखेड़े, मुंबई2 फरवरी 2025
3143 रन21412.3आयरलैंडडबलिन (मलाहाइड)29 जून 2018
4135 रन28418.2दक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्ग15 नवंबर 2024
5133 रन29820.0बांग्लादेशहैदराबाद12 अक्टूबर 2024
6127 रन22214.1अफगानिस्तानदिल्ली17 सितंबर 2026
7124 रन1709.5श्रीलंकानिस्शिन1 अक्टूबर 2026
8106 रन20213.5दक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्ग14 दिसंबर 2023
9101 रन21320.0अफगानिस्तानदुबई (DICS)8 सितंबर 2022
10101 रन17612.3दक्षिण अफ्रीकाकटक9 दिसंबर 2025

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में अजेय है भारत

क्रममैचजीत का अंतरविजेतातारीख
1भारत बनाम वेस्टइंडीज6 विकेटभारत6 दिसंबर 2019
2भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया6 विकेटभारत25 सितंबर 2022
3भारत बनाम बांग्लादेश133 रनभारत12 अक्टूबर 2024
Updated on:
12 Oct 2026 12:12 pm
Published on:
12 Oct 2026 12:12 pm