क्रिकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, इन 11 खिलाड़ियों पर सेमीफाइनल के टिकट का दारोमदार

IND vs WI, Super 8 Update: कोलकाता के इडेन गार्डेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

2 min read
Mar 01, 2026
सूर्यकुमार यादव (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026, IND vs WI Super 8: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल शुरू हो चुका है। कोलकाता के इडेन गार्डेंस में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जो टीम जिंबॉब्वे के खिलाफ खेली थी, वही टीम आज वेस्टइंडीज से टक्कर लेगी।

ये भी पढ़ें

‘एक ओवर में 2 से ज्यादा छक्के लगे तो न हों गिनती’, हरभजन सिंह ने टी20 वर्ल्डकप के दौरान उठाई मांग

जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

आपको बता दें कि यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि, जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह सेमीफाइनल का टिकट कटाने में सफल रहेगी। भारतीय टीम को सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की थी, जहां उन्होंने जिम्बाब्वे को 107 रन से मात दी। हालांकि, इसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। अकील हुसैन की टीम में वापसी हुई है, जबकि ब्रैंडन किंग को आराम दिया गया है।

क्यों चुनी पहले गेंदबाजी?

टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "आज रात हम पहले बॉलिंग करेंगे। अच्छा लग रहा है। यह चेज़िंग ग्राउंड रहा है, विकेट और भी बेहतर हो जाएगा इसलिए चेज़िंग एक अच्छा ऑप्शन है। यह पहले से ही वाइल्ड है और हम क्राउड को अच्छा शो देने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि हमने पिछले गेम में सभी विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया था और जो गलतियां हो रही थीं, वो ठीक कर लिया था। प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं है।"

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ।

Also Read
View All

अगली खबर