1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या टीम इंडिया पर भारी पड़ेगा वेस्टइंडीज का ‘होम एडवांटेज’? आज होगा चौथे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला!

IND vs WI: T20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज! भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाली जंग तय करेगी चौथा सेमीफाइनलिस्ट। क्या वेस्टइंडीज अपने 'लकी' मैदान पर भारत का रास्ता रोकेगा या टीम इंडिया करेगी कमाल? जानिए पिच और रिकॉर्ड का पूरा गणित...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 01, 2026

IND vs WI T20 World Cup 2026, West Indies record Eden Gardens, India vs West Indies Virtual Quarterfinal, T20 World Cup Semifinal Scenarios, South Africa vs West Indies Ahmedabad Pitch, latest t20 world cup news, latest cricket news, cricket latest news hindi , ind vs wi news, eden gardens good for west indies, latest news

टीम वेस्ट इंडीज और टीम इंडिया (photo - espncricinfo)

T20 World Cup 2026, IND vs WI: आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच वर्चुअल क्वार्टरफाइनल बन गया है, क्योंकि जो जीतेगा वो सेमीफाइनल का टिकट कटाएगा और जो हारेगा उसका बोरिया-बिस्तर पैक हो जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है, क्योंकि वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डन्स की नब्ज को पकड़ लिया है।

ईडन गार्डन्स वेस्टइंडीज का दूसरा घर

वेस्टइंडीज के लिए कोलकाता का यह मैदान लकी साबित होता रहा है। अगर रिकॉर्ड्स देखें तो, 2016 के वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड को यहीं धूल चटाकर वो चैंपियन बने थे। इसी वर्ल्ड कप (2026) में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड और इटली को भी इसी मैदान पर हराकर अपनी ताकत दिखाई है। जैसे साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद की पिच को पढ़कर वेस्टइंडीज को मात दी थी, ठीक वैसे ही वेस्टइंडीज इस मैदान पर लगातार खेलकर यहां की पिच और उछाल को समझ चुका है। हालांकि, भारत के खिलाफ यहां उनका पिछला रिकॉर्ड खराब रहा है, पर वर्ल्ड कप के दबाव में विंडीज की टीम अलग ही नजर आती है।

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने पलटी बाजी

अहमदाबाद में हुए पिछले मैच ने टीम इंडिया की उम्मीदों को जिंदा रखा था। साउथ अफ्रीका ने वहां की पिच को इतनी बखूबी समझा कि वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और 'हार्ड लेंथ' पर बॉलिंग करके विंडीज के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। लाल मिट्टी वाली उस पिच पर उछाल और गति का ऐसा मेल था जिसने बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने पर मजबूर किया। हालांकि होल्डर और शेफर्ड ने 176 रन तक टीम को पहुंचाया, लेकिन साउथ अफ्रीका के ओपनर्स ने शानदार बल्लेबाजी कर लक्ष्य को आसान बना दिया।

ईडन गार्डन्स में WI का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज ने अब तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से वेस्टइंडीज को 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गौर करने वाली बात यह है कि विंडीज टीम यहां जितनी बार भी हारी है, वह सिर्फ भारत के सामने ही हारी है।

तारीखविपक्षी टीमटूर्नामेंट / सीरीजनतीजा
3 अप्रैल 2016इंग्लैंडवर्ल्ड टी20 2016 (फाइनल)WI 4 विकेट से जीता
4 नवंबर 2018भारतवेस्टइंडीज का भारत दौरा 2018/19IND 5 विकेट से जीता
16 फरवरी 2022भारतवेस्टइंडीज का भारत दौरा 2021/22IND 6 विकेट से जीता
18 फरवरी 2022भारतवेस्टइंडीज का भारत दौरा 2021/22IND 9 रन से जीता
20 फरवरी 2022भारतवेस्टइंडीज का भारत दौरा 2021/22IND 17 रन से जीता
7 फरवरी 2026स्कॉटलैंडटी20 वर्ल्ड कप 2026WI 35 रन से जीता
19 फरवरी 2026इटलीटी20 वर्ल्ड कप 2026WI 42 रन से जीता

आज तय होगा चौथा सेमीफाइनलिस्ट

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर अपने आप को रेस में बनाए रखा है, लेकिन आज की चुनौती हिमालय जैसी है। ईडन गार्डन्स में 80,000 दर्शकों के सामने वेस्टइंडीज अपनी उसी 'चैंपियन वाली लय' को दोहराना चाहेगी। क्या टीम इंडिया विंडीज के इस अभेद्य किले को तोड़ पाएगी या वेस्टइंडीज अपनी 'पिच की समझ' से भारत का सपना तोड़ देगा? फैसला आज रात 7 बजे शुरू होने वाले इस महासंग्राम में होगा।