1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एक ओवर में 2 से ज्यादा छक्के लगे तो न हों गिनती’, हरभजन सिंह ने टी20 वर्ल्डकप के दौरान उठाई मांग

टी20 क्रिकेट में एक ओवर में छक्कों की बारिश मैच का रुख बदल देती है। हरभजन सिंह ने मांग की है कि एक ओवर में 2 से ज्यादा छक्के लगें, तो उसकी गिनती न की जाए।

2 min read
Google source verification
Suryakumar yadav

सूर्यकुमार यादव और हरभजन सिंह (फोटो- IANS)

SA vs ZIM T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। हालांकि, इस मैच के नतीजे का सेमीफाइनल की रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अब तक तीन टीमें अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। जिम्बाब्वे की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के बीच एक दिलचस्प चर्चा देखने को मिली।

'2 से ज्यादा छक्के न हो काउंट'

जब साउथ अफ्रीका के कप्तान गेंदबाजी करने आए और उनके एक ही ओवर में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने एक चौका और एक छक्का जड़ दिया, तो हरभजन सिंह ने सवाल उठाया कि क्यों न एक नया नियम लाया जाए, जिसके तहत एक ओवर में दो से ज्यादा छक्के लगाए जाने पर उनकी गिनती न की जाए।

इसके जवाब में संजय मांजरेकर ने हरभजन सिंह की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि आपने भी अपने क्रिकेट की पिच पर में कई हैट्रिक ली हैं और एक ओवर में 2 से ज्यादा विकेट कई बार चटकाए हैं। अगर दो विकेट के बाद लिए गए विकेटों की गिनती नहीं होती, तो आपकी कोई भी हैट्रिक पूरी नहीं मानी जाती। यह जवाब सुनकर हरभजन सिंह हंसने लगे और कुछ कह नहीं पाए।

हरभजन सिंह ने भले ही ये सवाल मजाकिया अंदाज में पूछा हो लेकिन एक गेंदबाज के रूप में उनका दर्द समझा जा सकता है। भज्जी ने एक ओवर में 2 से ज्यादा विकेट कई बार तो लिए ही हैं, साथ ही एक ओवर में दो से ज्यादा बार छक्के भी खाए हैं।

3 टीमें बना चुकी हैं सेमीफाइनल में जगह

आपको बता दें कि इस मुकाबले के नतीजे का सेमीफाइनल की रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिम्बाब्वे की टीम अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंची थी, लेकिन अब तक आगे का सफर उसके लिए मुश्किल रहा है। ग्रुप-1 से सिर्फ साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाई है, जबकि ग्रुप-2 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों टीमें अगले दौर में पहुंच चुकी हैं। अब साउथ अफ्रीका के अलावा इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और भारत की टीमें भी अगले दौर में जगह बना सकती हैं।