क्रिकेट

IND vs ZIM 3rd ODI: भारत ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs ZIM: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज दोनों टीमों के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2022, 12:26 PM IST
India vs Zimbabwe 3rd ODI
India vs Zimbabwe 3rd ODI (photo credit-BCCI)

IND vs ZIM 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे दौरे पर हैं। इस दौरे का आज आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मोहम्मद सिराज के जगह टीम इंडिया ने दीपक चाहर को खिलाया है। 20 अगस्त को हुए दूसरे मुकाबले में जिंबाब्वे ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। अगर आज जिंबाब्वे मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब होती है तो इस मुकाबले में भारतीय टीम को चुनौती दे सकती है।

यह मैच भारत के जिंबाब्वे दौरे का आखिरी मैच है और भारतीय टीम वनडे सीरीज को 3-0 से जीतकर जिंबाब्वे का वाइटवॉश करना चाहेगी। इससे पहले 18 और 20 अगस्त को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने क्रमशः 10 विकेट और 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। और आज के मुकाबले में जिंबाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज कर भारतीय टीम 3-0 से जिंबाब्वे का सफाया करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्बे के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर भारत पाकिस्तान को इस मामले में छोड़ देगा पीछे

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन:

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हूडा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, दीपक चाहर और आवेश खान

तीसरे वनडे के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन:

इनोसेंट काइया, टी कैटोनो, टोनी मुंयोंग, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रेजिस चकब्वा (कप्तान और विकेटकीपर), रायन बर्ल, ल्यूक जोंग्वे, ब्रैड इवांस, विक्टर नायूची, रिचर्ड नगरवा

Updated on:
22 Aug 2022, 12:26 PM IST
Published on: