क्रिकेट

IND vs ZIM: क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टूट जाएगा पहली क्लीन स्वीप का सपना? जानें मैच के समय कैसा रहेगा हरारे का मौसम

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। उससे पहले चलिए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
2 min read
Jul 26, 2026
Team India
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

IND vs ZIM 3rd T20I Harare Weather Report: रविवार को भारतीय टीम हरारे में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में पहली क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इससे पहले उनकी कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे (India Tour of England 2026) पर बैक टू बैक 2 टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि जिम्बाब्वे दौरे पर श्रेयस ने न सिर्फ पहली जीत का स्वाद चखा, बल्कि सीरीज भी जीत लिया है और अब उनकी अगुवाई में मेन इन ब्ल्यू जिम्बाब्वे (Zimbabwe Cricket Team) का सूपड़ा साफ करने के इरादे से हरारे में उतरेगी। उससे पहले चलिए जानते हैं कि हरारे का मौसम कैसा रहने वाला है।

हरारे में नहीं है बारिश की संभावना

सीरीज के पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे मुकाबले को जीत भारतीय टीम 3-0 से सीरीज जीतना चाहेगी। मौसम विभाग के अनुसार तीसरे मुकाबले के दौरान भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में बिना किसी रुकावट के तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

आपको बता दें कि सीरीज के तीनों मुकाबले हरारे में भी खेले जाने हैं। पहले दो मैचों में टीम इंडिया के एकतरफा जीत हासिल की है। जहां भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 125 रन पर ढेर कर 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी और दूसरे मुकाबले में 129 रन पर ढेर कर 90 रन से शिकस्त दी थी।

जानें कब और कहां देखें लाइव

तीसरा मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को युनाइट स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय है। प्रिंस यादव चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं, तो अशोक शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। उनकी जगह ईशान किशन या अभिषेक शर्मा में से कोई बाहर बैठ सकता है।

Updated on:
26 Jul 2026 12:52 pm
Published on:
26 Jul 2026 12:52 pm