
ब्रिस्टल में भी हारी टीम इंडिया (फोटो- IANS)
Shreyas Iyer on Team India Win: शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की यह पहली सीरीज जीत भी है। इस जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने पूरी टीम के एकजुट प्रदर्शन की तारीफ की और यह भी कहा कि पिछले प्रदर्शन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
मैच के बाद श्रेयस ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, खासकर आज के दिन जिस तरह से हम जीते, वह बड़ी जीत थी। हर खिलाड़ी ने शानदार योगदान दिया। अगर बल्लेबाजी से शुरुआत करें तो मुझे लगता है कि ईशान और तिलक ने जिस तरीके से शॉट खेले, उनमें से कुछ शॉट इतने शानदार थे कि मैं सिर्फ देखता ही रह गया। शुरुआत में मुझे लगा था कि इस पिच पर 180 से 200 रन के बीच का स्कोर बनेगा, लेकिन हमने 220 रन बनाए, जो सोने पर सुहागा था।"
श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की और कहा, "उन दोनों का शानदार कंट्रीब्यूशन था। फिर बॉल के साथ, हमेशा की तरह, हमारे गेंदबाजों ने लाइन और लेंथ को पकड़कर रखा और उन्हें 130 के आस-पास के स्कोर पर समेट दिया। मुझे लगता है कि यह बेसिकली आपको गेम की कहानी बताता है। मुझे लगता है कि यह सब एटीट्यूड के बारे में है। पिछले परफॉर्मेंस पर ज़्यादा ध्यान मत दो। आगे बढ़ते रहो और सबसे ज़रूरी बात, आज में रहो। तुम्हें मिलने वाले हर मौके का पूरा फ़ायदा उठाना है। कल एक और मौका है, इसलिए हम उसका इंतज़ार कर रहे हैं।"
सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हरारे में ही खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी जीत हासिल कर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। अब तक सीरीज के दोनों मुकाबलों में जिम्बाब्वे को एकतरफा हार झेलनी पड़ी है।
Updated on:
26 Jul 2026 08:20 am
Published on:
26 Jul 2026 08:20 am
