25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, एक साल में 9वीं बार बनाया 200 से ज्यादा का टोटल

टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में 9वीं बार टी20 क्रिकेट में 200+ का आंकड़ा छुआ है। इसी के साथ भारत ने कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट के दौरान सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने के मामले में अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 25, 2026

IND vs ZIM T20 2026, India vs Zimbabwe match, team india

तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह (Photo - IANS)

Zimbabwe vs India, 2nd T20: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 219/5 का स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में 9वीं बार टी20 क्रिकेट में 200+ का आंकड़ा छुआ है। इसी के साथ भारत ने कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट के दौरान सबसे ज्यादा बार इस आंकड़े को छूने के मामले में अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

भारतीय टीम का जिरदार रिकॉर्ड

इससे पहले, टीम इंडिया ने साल 2024 में 9 बार टी20 क्रिकेट में यह आंकड़ा छुआ था। साल 2023 में भारत ने 7 बार ऐसा किया। जापान (साल 2024) और ऑस्ट्रिया (साल 2025) की टीमें 7-7 बार ऐसा कर चुकी हैं। इंग्लैंड (साल 2022), साउथ अफ्रीका (साल 2022) और वेस्टइंडीज (साल 2024) ने ऐसा 6-6 बार किया।

भारत ने की जोरदार बल्लेबाज

शनिवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। टीम इंडिया ने 29 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की।

ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

अय्यर 20 गेंदों में 4 चौकों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 94 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। ईशान 44 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाले रखा। तिलक 29 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 12 रन और शिवम दुबे ने नाबाद 6 रन टीम के खाते में जोड़े। मेजबान खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी और ब्रायन बेनेट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे:  सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, रेयान बर्ल, वेसली मधेवेयरे, तदिवानाशी मारूमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड एनगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग