
भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया (Photo: IANS/X/@BCCI)
Zimbabwe vs India, 2nd T20: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मुक़ाबले में 90 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज़ की है। इसी के साथ तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड से सूपड़ा साफ कराने के बाद यह श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान पहली सीरीज जीत है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया था। जिम्बाब्वे 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। हरारे स्पोर्टस क्लब में हुए मुकाबले में 220 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल करने उतरी जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों पर 32 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए। पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। रियान बर्ल ने 20, विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमानी ने 24, और ब्रैड इंवास ने 19 रन बनाए। डियन मायर्स ने 12 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका।
भारत की तरफ से बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाया और 2.5 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए। अपना डेब्यू कर रहे यश ठाकुर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 और प्रिंस यादव ने 1.2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे। भारत की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली थी। 44 गेंदों की अपनी पारी में किशन ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके अलावा, तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए थे।
तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 मैच जीतकर भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। बतौर भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की ये पहली सीरीज जीत है। अय्यर को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था।
Updated on:
25 Jul 2026 08:23 pm
Published on:
25 Jul 2026 08:07 pm
